फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   land dispute

Jammu News: जमीनी विवाद पर दो गुटों में झगड़ा, 7 घायल

विज्ञापन
land dispute
दोमाना। फ्लायं मंडाल के अंतर्गत छन्नी नानक गांव में रविवार को जमीन को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। बात खूनी टकराव तक पहुंच गई। करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सतवारी थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह जमीन पर एक गुट कुले का निर्माण कर रहा था, तभी कुछ स्थानीय उनके पास पहुंचे और कहा कि जमीन मंदिर की है। यहां कुले का निर्माण न करें। इस बीच दोनों गुटों में कहासुनी हो गई। इसके बाद एक-दूसरे पर लाठियों और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पूर्व सरपंच सौदागर सिंह, मुकेश सैनी ने बताया कि मंदिर की जमीन पर कब्जा हो रहा था। कुछ लोग दूसरे पक्ष से बात करने गए, लेकिन उन्होंने हमला कर दिया। इससे तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

एसडीपीओ (सिटी साउथ) सचित शर्मा, एसएचओ सतवारी सुमित शर्मा, फ्लायं मंडाल पुलिस चौकी प्रभारी अजेश जमवाल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। दोनों गुटों के सात लोगों को चोट आई है। पहले गुट से सुरजीत सिंह, सुरजीत सैनी, निर्मल सिंह वासी छन्नी नानक को जिला अस्पताल सोहांजना में दाखिल करवाया है, जहां से उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दूसरे पक्ष से सलीमा बेगम (32) छन्नी नानक, फाजी (44), मोहम्मद मिर्जा (27), अब्दुल हमीद (32) निवासी जावेद नगर निकी तवी का जीएमसी में उपचार हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed