फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Lakhimpur Violence Congress protest in Srinagar against Priyanka Gandhi's detention in UP

श्रीनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन: यूपी में प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने का विरोध, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Tue, 05 Oct 2021 09:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 05 Oct 2021 09:36 PM IST
सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौलाना आजाद रोड पर स्थित पार्टी मुख्यालय से आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में धक्का-मुक्की भी हुई।

विज्ञापन
Lakhimpur Violence Congress protest in Srinagar against Priyanka Gandhi's detention in UP
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) ने मंगलवार को यूपी पुलिस द्वारा प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया और उनकी तत्काल रिहाई की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौलाना आजाद रोड पर स्थित पार्टी मुख्यालय से आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों में धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने जेकेपीसीसी अध्यक्ष सहित दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- तीन हमलों से दहली घाटी: लाल चौक में कश्मीरी पंडित की निर्मम हत्या, लाल बाजार और बांदीपोरा में भी बहा खून    
विज्ञापन


इससे पहले पार्टी मुख्यालय में जेकेपीसीसी के अध्यक्ष जीए मीर ने कहा कि प्रियंका गांधी के खिलाफ पुलिस की मनमानी निंदनीय है और यह राज्य में अराजकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी किसानों के साथ सहानुभूति जताने गई थीं। उनकी गिरफ्तारी निंदनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी मामले में मारे गए किसानों के परिवारों से मिलने जा रही थीं, लेकिन उन्हें बिना किसी कारण के हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed