{"_id":"63373107617fd0545e6478c3","slug":"ladakh-resident-conquered-manaslu-without-taking-oxygen-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख निवासी ने बनाया रिकॉड: बिना ऑक्सीजन सिलिंडर लिए मानसलू किया फतह, दुनिया की 8वीं सबसे ऊंची चोटी नापी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख निवासी ने बनाया रिकॉड: बिना ऑक्सीजन सिलिंडर लिए मानसलू किया फतह, दुनिया की 8वीं सबसे ऊंची चोटी नापी
Sat, 01 Oct 2022 02:26 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 01 Oct 2022 02:26 AM IST
सार
लद्दाख के जिगमेत थारचिन ने 8163 मीटर ऊंची दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी फतह कर डाली। मौसम की दुश्वारियों और भौगोलिक चुनौतियों के बीच दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी पर बिना ऑक्सीजन सिलिंडर साथ लिए पहुंचना मुश्किल था।
विज्ञापन
जिगमेत थारचिन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में स्थित दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी मानसलू (8163 मीटर) को लद्दाख के जिगमेत थारचिन ने बिना ऑक्सीजन सिलिंडर साथ लिए फतह करने का रिकॉर्ड कायम किया है। थारचिन के अनुसार वह बिना ऑक्सीजन सिलिंडर मानसलू के शिखर पर पहुंचने वाले देश के पहले पर्वतारोही बन गए हैं।
विज्ञापन
वहीं, लद्दाख के उप राज्यपाल आरके माथुर ने जिगमेत थारचिन की उपलब्धि को बड़ी बताते हुए कहा कि यह सफलता कठिन परिश्रम और दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। लेह जिले में तिया गांव के रहने वाले जिगमेत थारचिन एवरेस्ट को फतह करने वाले लद्दाख के पहले नागरिक रह चुके हैं।
विज्ञापन
लद्दाख माउंटेन गाइड एसोसिएशन के सदस्य और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग से प्रशिक्षण लेकर थारचिन 6000 मीटर से ज्यादा ऊंची कई चोटियां फतह कर चुके हैं। अब तक की उपलब्धियाें में से मानसलू की चुनौती और भी मुश्किल थी।
विज्ञापन
मौसम की दुश्वारियों और भौगोलिक चुनौतियों के बीच दुनिया की आठवीं सबसे ऊंची चोटी पर बिना ऑक्सीजन सिलिंडर साथ लिए पहुंचना मुश्किल था। वहीं, लद्दाख प्रशासन ने इस उपलब्धि को अन्य युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा बताया है।