फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh: One arrested in KVS recruitment scam search for 6 others SIT investigating case in leh

Ladakh News: केवीएस भर्ती घोटाले में एक गिरफ्तार,6 अन्य की तलाश, एसआईटी ने शुरू की मामले की जांच

Wed, 01 Mar 2023 10:35 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 01 Mar 2023 10:35 AM IST
सार

लेह पुलिस ने केंद्रीय विद्यालय संगठन भर्ती घोटाले का पर्दाफाश करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि छह अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Ladakh: One arrested in KVS recruitment scam search for 6 others SIT investigating case in leh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

लेह पुलिस ने केंद्रीय विद्यालय संगठन भर्ती घोटाले का पर्दाफाश करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि छह अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की विशेष जांच दल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक प्रदीप कुमार की ओर से 11 फरवरी को की गई एक लिखित शिकायत की जांच के बाद कथित घोटाला सामने आया। कुमार केवीएस भर्ती परीक्षा के लिए एक पर्यवेक्षक के रूप में तैनात थे।
विज्ञापन


कुमार ने आरोप लगाया कि जब लेह के जीकॉम कंप्यूटर सेंटर में परीक्षा हो रही थी, तो एप्टेक कंपनी के साइट सुपरवाइजर, जिसे सीबीएसई ने परीक्षा आयोजित करने के लिए नियुक्त किया था, को उस कंप्यूटर की तस्वीर खींचते हुए पकड़ा गया, जिसमें प्रश्नपत्र दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच के दौरान, यह पाया गया कि आरोपियों ने तस्वीरें क्लिक कीं और उन्हें लेह स्थित लैमडॉन ऑनलाइन मूल्यांकन केंद्र के एक कर्मचारी को भेज दिया। कर्मचारी से पूछताछ करने पर पता चला कि उसे कंपनी के सह-मालिकों ने सीबीएसई में शिकायत दर्ज कराने के लिए फोटो प्राप्त करने का निर्देश दिया था ताकि वे परीक्षा केंद्र को जीकॉम से अपने कंप्यूटर लैब में बदल सकें।


उन्होंने यह भी खुलासा किया कि केंद्र को जीकॉम कंप्यूटर केंद्र में स्थानांतरित करने से पहले 9 फरवरी से 14 फरवरी तक लैमडॉन कंप्यूटर लैब में एक ही परीक्षा आयोजित की गई थी। ऐसा इसलिए था क्योंकि लैमडॉन कंप्यूटर लैब में जब परीक्षा हो रही थी तो कुछ उम्मीदवारों को सभी गैर-स्थानीय लोगों को लाया गया और पेपर में मदद की गई। प्रवक्ता ने कहा कि कानून की संबंधित धारा के तहत लेह पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है और एसआईटी ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed