फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ladakh news: LAHDC Leh to rebrand Health and Wellness Centres in local language

लद्दाख: स्थानीय भाषा में रखा जाएगा स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र का नाम, एलएएचडीसी लेह ने लिया फैसला

Mon, 29 Jan 2024 04:36 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 29 Jan 2024 04:36 PM IST
सार

एलएचडीसी लेह ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार, स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों को 'त्से-रिंग नादमेद त्सोनस' के रूप में फिर ब्रांडेड करने का प्रस्ताव दिया है।

विज्ञापन
ladakh news: LAHDC Leh to rebrand Health and Wellness Centres in local language
लेह - फोटो : डीआईपीआर

विस्तार

लद्दाख में स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों का नाम बदलकर 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' करने को लेकर उपजे विवाद को देखते हुए लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) लेह ने इनका नाम स्थानीय भाषा में करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


एलएचडीसी ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार, स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्रों को 'त्से-रिंग नादमेद त्सोनस' के रूप में फिर ब्रांडेड करने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन


सीईसी लेह ताशी ग्यालत्सन ने जिला प्रशासन लेह के सामाजिक-धार्मिक प्रमुखों और अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण सलाहकार बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सीईसी ने पुष्टि करते हुए कहा कि निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन करते हुए भोटी भाषा में इन केंद्रों की रीब्रांडिंग की जाएगी। इसके लिए एलएएचडीसी लेह द्वारा यूटी प्रशासन लद्दाख से औपचारिक मंजूरी मांगी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, सीईसी ने लद्दाख में स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र की रीब्रांडिंग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सांसद लद्दाख जामयांग त्सेरिंग नामग्याल की उपस्थिति में एक बैठक की अध्यक्षता की।

सीईसी ने ईसी कल्चर स्टैनजिन चोस्फेल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश के दिशानिर्देशों के तहत दिए गए प्रावधान के अनुसार लेह जिले में भोटी की क्षेत्रीय भाषा में स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों की रीब्रांडिंग के लिए तुरंत विशेषज्ञों की एक समिति बनाने की सलाह दी।


सीईसी ने आगे कहा कि एक बार समिति द्वारा सुझाव सूचित कर दिए जाने के बाद, एलएएचडीसी लेह की कार्यकारी परिषद निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार भोटी भाषा में रीब्रांडिंग के लिए सचिव स्वास्थ्य, यूटी लद्दाख को एक प्रस्ताव प्रस्तुत करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed