फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh little cricketer Maksooma is also discussed in Pakistan

Video Viral: लद्दाख की नन्ही क्रिकेटर मकसूमा की पाकिस्तान में भी चर्चा, अब साथियों को मिलेगी क्रिकेट किट

Mon, 17 Oct 2022 02:19 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 17 Oct 2022 02:19 AM IST
सार

कारगिल में एलओसी से सटे काकसर हाई स्कूल की छात्रा मकसूमा का वीडियो पाकिस्तान में भी खूब वायरल हो रहा है। ट्विटर पर ही यह वीडियो दो दिन में पांच लाख लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन
Ladakh little cricketer Maksooma is also discussed in Pakistan
मकसूमा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट खेलते समय बनाए गए वीडियो के वायरल होने से चर्चा में आई नन्हीं खिलाड़ी मकसूमा के स्कूल में सभी खिलाड़ियों को क्रिकेट की किट मिलेगी। लद्दाख युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सचिव रविंदर कुमार ने कहा कि कारगिल में काकसर हाई स्कूल को तत्काल क्रिकेट की सामग्री भेजी जा रही है। न सिर्फ मकसूमा बल्कि सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा तराशने के लिए व्यवस्था की जाएगी। सचिव ने कहा कि क्रिकेट एक टीम खेल है और हमें मकसूमा जैसे विद्यार्थियों के कौशल व प्रतिभा को निखारने के हर संभव प्रयास करने होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

विराट कोहली जैसा बनने की मकसूमा की ख्वाहिश

लद्दाख में खेल ढांचे को विकसित करने के साथ इस तरह की प्रतिभाओं को खोजकर सामने लाने की प्रक्रिया जारी है। लद्दाख प्रशासन के प्रवक्ता ने बताया कि कारगिल जिले के काकसर हाई स्कूल की मकसूमा को घर पर उसके पिता और स्कूल में उसके शिक्षक क्रिकेट सिखाते हैं। विराट कोहली जैसा बनने की उसकी ख्वाहिश और उसकी बल्लेबाजी का वीडियो दुनिया भर में वायरल हो गया है। मकसूमा के वीडियो को देख कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने भी तारीफ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विकेट की जगह डस्टबिन रख अभ्यास कर रही थी मकसूमा

वायरल वीडियो में मकसूमा धुआंधार बल्लेबाजी करती नजर आई थी, लेकिन खेल सामग्री न होने के चलते विकेट की जगह मकसूमा ने डस्टबिन रखा था। स्कूल के सभी खिलाड़ियों के लिए अब क्रिकेट किट भेजी जा रही है, जिसे लेकर स्कूल में उत्साह की लहर है। वहीं, वायरल वीडियो से मिली रहीं प्रतिक्रियाओं से गदगद मकसूमा ने रविवार को वीडियो जारी कर कहा, इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया। 

विराट की नन्ही फैन मकसूमा के सरहद पार भी मुरीद

कारगिल में एलओसी से सटे काकसर हाई स्कूल की छात्रा मकसूमा का वीडियो पाकिस्तान में भी खूब वायरल हो रहा है। ट्विटर पर ही यह वीडियो दो दिन में पांच लाख लोग देख चुके हैं। पाकिस्तान के एक प्रमुख चैनल ने विराट कोहली और मकसूमा का फोटो साथ-साथ लगाकर वीडियो शेयर किया है।

इसमें लिखा है - विराट कोहली को कॉपी करती फैन सभी का दिल जीत रही है। भारत के लद्दाख क्षेत्र की इस छोटी सी लड़की की खेल तकनीक सभी को हैरान कर रही है। इस चैनल ने लद्दाख स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी वीडियो को ट्विटर हैंडल और वेब पर शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed