{"_id":"68a63dcd2f64b1c5c70a0748","slug":"ladakh-lg-discussed-projects-with-union-energy-minister-jammu-news-c-264-1-sr11004-106171-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लद्दाख के एलजी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से परियोजनाओं पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लद्दाख के एलजी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से परियोजनाओं पर की चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
उपराज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री को लेह और कारगिल शहरों के लिए क्रमशः 334.72 करोड़ रुपये और 373.17 करोड़ रुपये की लागत वाली दो ऐतिहासिक 24×7 जलापूर्ति परियोजनाओं के बारे में अवगत कराया जिन्हें केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की राज्य उच्चाधिकार प्राप्त संचालन समिति द्वारा अनुमोदित किया गया है और बाद में 17 अप्रैल, 2025 को आयोजित अमृत 2.0 के तहत 12वीं सर्वोच्च समिति द्वारा मंजूरी दी गई है।
उपराज्यपाल ने इस बात पर ज़ोर दिया कि लद्दाख में भूजल का भारी ह्रास हो रहा है जिससे लोगों में भारी आक्रोश है और आने वाली पीढ़ियां जल संकट की चपेट में आ रही हैं। उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए। संवाद