फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh: KDA to hold rally in support of Sonam Wangchuk on March 20 Kargil will closed for half a day

लद्दाख: सोनम वांगचुक के समर्थन में 20 मार्च को KDA निकालेगा रैली, आधा दिन कारगिल रहेगा बंद

Mon, 18 Mar 2024 12:12 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 18 Mar 2024 12:12 PM IST
सार

कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) ने प्रेसवार्ता कर कहा सोनम वांगचुक के समर्थन में 20 मार्च को आधे दिन का बंद रखेंगे और एक रैली भी निकाली जाएगी।

विज्ञापन
Ladakh: KDA to hold rally in support of Sonam Wangchuk on March 20 Kargil will closed for half a day
सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोनम वांगचुक के आह्वान पर रविवार को देशभर में लोगों ने क्लाइमेट फास्ट के 12वें दिन हिस्सा लेकर लद्दाखवासियों के प्रति एकजुटता जताई। लेह में भी उनके साथ हजारों लोग भी अनशन पर बैठे और अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने के संकल्प को मजबूत किया। 

विज्ञापन


लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) के नेता थुपस्तान छेवांग ने भी सोनम वांगचुक से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस बीच, कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) ने प्रेसवार्ता कर कहा सोनम वांगचुक के समर्थन में 20 मार्च को आधे दिन का बंद रखेंगे और एक रैली भी निकाली जाएगी।
विज्ञापन


इस अवसर पर वांगचुक ने जरूरत पड़ने पर 21 दिन के उपवास को बढ़ाने की बात कही। उन्होंने समर्थन करने वाले सभी लोगों को आभार जताया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक कि केंद्र उनकी मांगों को स्वीकार नहीं कर लेता। उनकी मांगों में लद्दाख के लिए राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची के तहत मूल निवासियों के लिए सुरक्षा उपाय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थुपस्तान छेवांग ने इस संघर्ष का नेतृत्व करने और लद्दाख के लोगों के आंदोलन को दुनिया के हर कोने तक ले जाने के लिए सोनम वांगचुक की सराहना की। उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि उनका शांतिपूर्ण आंदोलन निश्चित रूप से फल देगा।

इन स्थानों पर लोगों ने समर्थन में रखा उपवास

जानकारी के अनुसार लोगों ने समर्थन में आजाद मैदान (मुंबई), मारुति मंदिर (पुणे), आरबीआई स्क्वायर (नागपुर), बारादरी गार्डन (पटियाला), कब्बन पार्क (बैंगलुरु), आईजी पार्क (ईटानगर), एग्जीबिशन ग्राउंड ढालपुर (कुल्लू), क्वारिंग गांव (लाहौल), पार्क चौक (देहरादून), चन्नी गोम्पा (जम्मू), दुगरी फेज-2 (लुधियाना), अशोक उद्यान (जोधपुर), डीडी गार्डन (इंदौर), सेंट्रल पार्क (जयपुर), सुखना झील (चंडीगढ़), डिस्ट्रिक्ट पार्क (दिल्ली), बापू पार्क (रोहतक), डेविड लैम पार्क वैंकूवर (कनाडा) आदि स्थानों पर 'फ्रेंड्स ऑफ लद्दाख' के बैनर तले एकजुटता व्यक्त करने के लिए एक दिवसीय उपवास रखा।

सोनम वांगचुक के समर्थन के लिए बर्फ में बैठ रखा उपवास

पर्यावरण संतुलन, लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर अनशन कर रहे लद्दाख के सोनम वांगचुक के समर्थन में लाहौल के ग्रामीण उतर आए हैं। रविवार को तोदघाटी के क्वारिंग के ग्रामीण बर्फ में अनशन पर बैठे। 26 ग्रामीणों ने शून्य से नीचे तापमान में बर्फ में 12 घंटे बैठकर सोनम वांगचुक का समर्थन किया।

यह पहला मौका है जब मार्च में कड़ाके की ठंड में दिनभर बिना खाए-पीए तोदघाटी के क्वारिंग के ग्रामीण अनशन पर बैठे। लद्दाख के सोनम वांगचुक ने छह मार्च से पर्यावरण को विनाशकारी विकास से बचाने के लिए अनशन आरंभ किया है। लद्दाख में चल रहे आंदोलन के समर्थन में क्वारिंग के ग्रामीणों ने जलवायु उपवास रखा।

समाज सेवक एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य रिगजिन संफेल हायरपा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन, लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा, प्रदेश को संविधान की छठी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर सोनम वांगचुक ने छह मार्च से लद्दाख में आमरण अनशन शुरू किया है। उन्हें लद्दाख समेत देशभर के लोगों का समर्थन मिल रहा है। ऐसे में लाहौल के क्वारिंग गांव में एकत्र होकर सुबह 09:00 से रात 09:00 बजे तक जलवायु उपवास रखकर लद्दाख में चल रहे आंदोलन का समर्थन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed