{"_id":"63bc6d0aa5488f51a2355e75","slug":"ladakh-drive-vehicle-only-by-putting-chain-in-tyre-otherwise-challan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh news: टायर में चेन लगाकर ही चलाएं वाहन, वरना लद्दाख पुलिस करेगी चालान, प्रशासन ने की अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladakh news: टायर में चेन लगाकर ही चलाएं वाहन, वरना लद्दाख पुलिस करेगी चालान, प्रशासन ने की अधिसूचना जारी
Tue, 10 Jan 2023 01:08 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 10 Jan 2023 01:08 AM IST
सार
लद्दाख परिवहन विभाग के आयुक्त सचिव सौगत बिस्वास की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। टायर को बिना चेन लगाए वाहन मिलने पर एक हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
Zojila Pass on Srinagar-Kargil-Leh Road
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
लद्दाख में बर्फ से ढके इलाकों में वाहनों के टायर पर एंटी स्किड चेन लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। लद्दाख परिवहन विभाग के आयुक्त सचिव सौगत बिस्वास की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। टायर को बिना चेन लगाए वाहन मिलने पर एक हजार रुपये का जुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
पूरे लद्दाख में बर्फीली हवा से अत्यधिक सर्दी पड़ रही है। ज्यादातर सड़कों की सतह पर या तो बर्फ है या फिर नमी जमने से फिसलन है। उधर, द्रास कस्बा प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। द्रास का न्यूनतम तापमान माइनस 23.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
इसी तरह से कारगिल में माइनस 15.2 डिग्री सेल्सियस और लेह में न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।