फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh: BRO should also take help of army engineers for continuous operation of Zojila Pass

लद्दाख: जोजिला दर्रे के निरंतर संचालन के लिए सेना के इंजीनियरों की भी मदद ले बीआरओ

Mon, 15 Jan 2024 12:22 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 15 Jan 2024 12:22 PM IST
सार

लद्दाख के एलजी ने राजवभन लद्दाख में समीक्षा बैठक कर केंद्र शासित प्रदेश में चल रही परियोजनाओं पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। एलजी ने सर्दियों में भी जोजिला दर्रे को खुला रखने के लिए बीआरओ की सराहना की। 

विज्ञापन
Ladakh: BRO should also take help of army engineers for continuous operation of Zojila Pass
जोजिल पास मार्ग पर बर्फबारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप राज्यपाल, ब्रिगेडियर (रि.) डॉ. बीडी मिश्रा से रविवार को राजवभन लद्दाख में समीक्षा बैठक कर केंद्र शासित प्रदेश में चल रही परियोजनाओं पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। एलजी ने सर्दियों में भी जोजिला दर्रे को खुला रखने के लिए बीआरओ की सराहना की। 

विज्ञापन


उन्होंने प्रोजेक्ट विजयक और प्रोजेक्ट बीकन द्वारा जोजिला में दोनों तरफ से निकासी कार्य के संबंध में एलएएचडीसी कारगिल के अध्यक्ष द्वारा उठाई गई चिंताओं को साझा किया और जीरो प्वाइंट पर रुके बिना आगे बढ़ते रहने की आवश्यकता बताई, ताकि काम तेजी से हो। श्रमिक नामांकन नीति पर उन्होंने कहा कि बीआरओ को अपने मौजूदा भुगतान और चयन/नामांकन प्रक्रिया को जारी रखना चाहिए। 
विज्ञापन


मजदूरों की नियुक्ति के लिए निजी एजेंटों के सहारे न रहें। निर्देश दिए कि बीआरओ सेना पृष्ठभूमि के प्रोजेक्ट इंजीनियरों की तैनाती करे, ताकि बुनियादी ढांचा विकास परियोजनाओं को नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक (डीजी), लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन, एचएलजी के सचिव रविंदर कुमार, सचिव लोक निर्माण विभाग माइकल डिसूजा, चीफ इंजीनियर प्रोजेक्ट विजयक ब्रिगेडियर विनय बहल, चीफ इंजीनियर प्रोजेक्ट हिमांक ब्रिगेडियर विशाल श्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर प्रोजेक्ट बीकन ब्रिगेडियर साकेत सिंह उपस्थित रहे।

सचिव विंदर कुमार ने डीजी बीआरओ को माहे पुल के निर्माण को जल्द पूरा करने के लिए ओएनजीसी द्वारा किए गए अनुरोध से अवगत कराया, ताकि उपकरण को पुगा में जियोथर्मल साइट तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने महानिदेशक बीआरओ से हवाई अड्डे पर यातायात के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए केबीआर हवाई अड्डे के गेट पर एक गोल चक्कर का निर्माण करने का अनुरोध किया। 


डीजी श्रीनिवासन ने उपराज्यपाल से बीआरओ को लद्दाख में नए प्रोजेक्ट कार्य देने का अनुरोध किया। यह कहते हुए कि सड़कों की मंजूरी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। चीफ इंजीनियर प्रोजेक्ट विजयक ने शिंकू-ला सुरंग परियोजना का काम शुरू करने के लिए भूमि अधिग्रहण को जल्द पूरा करने के लिए डीसी कारगिल को निर्देश देने का अनुरोध किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed