फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ladakh BJP MP Jamyang Tshering Namgyal s reaction to viral statement against BJP

Ladakh: 'मैंने कभी ऐसे शब्द नहीं कहे', टिकट कटने के बाद पीएम मोदी के खिलाफ वायरल बयान पर लद्दाख सांसद की सफाई

Thu, 25 Apr 2024 09:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लद्दाख
अमर उजाला नेटवर्क, लद्दाख Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 25 Apr 2024 09:48 PM IST
सार

सांसद जामयांग शेरिंग ने कहा है कि मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने ये शब्द कभी नहीं कहे। मैं उन लोगों की कड़ी निंदा करता हूं जो गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ladakh BJP MP Jamyang Tshering Namgyal s reaction to viral statement against BJP
जामयांग शेरिंग नामग्याल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लद्दाख के युवा सांसद जामयांग शेरिंग नामग्याल का भारतीय जनता पार्टी ने टिकट काट दिया है। पार्टी ने बीते मंगलवार को लद्दाख इकाई के पूर्व पार्टी महासचिव और लेह हिल काउंसिल के मौजूदा मुख्य कार्यकारी पार्षद ताशी ग्यालसन को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। इस बीच नामग्याल के नाम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एक बयान चर्चा में है। जिसको लेकर नामग्याल ने सफाई दी है।

विज्ञापन


नामग्याल ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर सोशल मीडिया पर उनके नाम से फैलाए जा रहे बयान पर रिप्लाई करते हुए लिखा, मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने ये शब्द कभी नहीं कहे। मैं उन लोगों की कड़ी निंदा करता हूं जो मेरे नाम का दुरुपयोग करके गलत बयानबाजी कर रहे हैं। एक निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ता के तौर मैंने हमेशा हमारे सबसे डायनामिक नेता नरेंद्र मोदी जी और हमारे पूरे नेतृत्व की प्रशंसा की है'।
विज्ञापन

 


सोशल मीडिया पर नामग्याल के नाम से फैलाया जा रहे ये संदेश
सोशल मीडिया पर कुछ लोग जामयांग शेरिंग के नाम से एक संदेश को फैला रहे हैं। जिसमें उनके नाम से साथ लिखा जा रहा है कि 'भाजपा में शामिल होना और मोदी का समर्थन करना मेरा सबसे खराब निर्णय था, मुझे उनकी रणनीति के बारे में पता नहीं था, लद्दाख के लोग कृपया मुझे माफ कर दें'।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed