फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   l4 year work hard

Jammu News: 14 वर्ष के बेटे को संघर्ष में भेजा, सुशीला देवी ने खुद भी मुसीबतों में काटीं रातें

विज्ञापन
l4 year work hard
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के लिए किए संघर्ष को याद कर रही हैं 75 वर्षीय कारसेवक सुशीला देवी अबरोल
विज्ञापन

महिला कारसेवकों के साथ स्कूल में अव्यवस्थाओं और मच्छरों के बीच काटने पड़ा था समय
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रामभक्तों में भारी उत्साह है। उनका कहना है कि सनातन समाज के करीब 500 साल के संघर्ष और कारसेवकों के बलिदान से उन्हें अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। लेकिन, 1990 में अयोध्या में हुई गोलीबारी और कारसेवकों पर अत्याचार को यादकर उनकी आंखें भी नम हो जाती हैं। इस संघर्ष में शामिल हुई विश्व हिंदू परिषद की प्रांत उपाध्यक्ष पंजतीर्थी निवासी 75 वर्षीय सुशीला देवी अबरोल ने कुछ ऐसे ही अनुभव साझा किए।
उन्होंने बताया कि 1990 में अयोध्या के संघर्ष में उन्होंने अपने 14 साल के एक बेटे को टोली के साथ कार सेवा के लिए भेज दिया था। तब उन्होंने उसके छोटे होने की परवाह नहीं की और बोला कि आगे बढ़कर प्रभु श्रीराम के लिए सब कुछ न्यौछावर कर देना है। तब अयोध्या जाने के लिए जम्मू में शाखा से आह्वान किया गया था। हिंसक घटनाओं के बीच बेटे को अयोध्या से थोड़ा पहले रास्ते में रोक दिया गया और अदालत लगाकर उसे अस्थायी जेल भेज दिया। तब विहिप ने संघर्ष में शामिल हुए बच्चों की झांकी निकालकर उन पर पुष्प वर्षा की थी। इसके बाद सुशीला देवी को 1992 में अयोध्या जाने का मौका मिला। उन्होंने बताया कि तब वह विहिप की मातृ शक्ति की प्रांत संयोजक थीं। उन्होंने महिला टोली का नेतृत्व किया। लेकिन तत्कालीन मुलायम सरकार ने उन्हें अयोध्या से पहले लखनऊ में रोक दिया।
विज्ञापन

सुशीला देवी कहती हैं कि उनके साथ 7 से 8 नारियां थीं। उन्हें हिरासत में लेकर एक स्कूल में रखा गया। वहां अव्यवस्था और मच्छर ही मच्छर थे। वह रात मुसीबत में गुजरी। खाने के लिए मोटे चावल और आलू की पानी जैसे सब्जी दी गई। इसके बाद भी प्रभु श्रीराम के लिए जज्बा कम नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि उन्हें लौटने के लिए कहा गया था। लेकिन, उन्होंने डटने का फैसला लिया। इसके बाद उन्हें जबरन ट्रेनों में बैठाकर वापस जम्मू भेज दिया गया। सुशीला देवी ने बताया कि इस दौरान उन्होंने पुलिस छावनी के बीच, अयोध्या करती है आह्वान, ठाट से कर मंदिर निर्माण, शिला की जगह लगा दे प्राण, बैठा दे वहां राम भगवान..., गीत गाकर साथियों में जोश भरा था। सुशीला देवी बोलीं, आज मेरा अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए बहुत मन कर रहा है। लेकिन घुटनों में समस्या होने के कारण मैं असमर्थ हूं। मैंने अपने बच्चों से कहा है कि वह मेरी तरफ से प्रभु के चरणों तक दान पहुंचा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। कहा कि देश को ऐसे प्रधानमंत्री बार-बार मिलने चाहिए, जो कुछ करने का जज्बा रखते हैं। यह देश के लिए ऐतिहासिक है और उन सभी कारसेवकों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अयोध्या संघर्ष में बलिदान दिया। वहीं, प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विहिप, आरएसएस और दूसरे हिंदू संगठनों की ओर से अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रभु श्रीराम का निमंत्रण और अक्षत दिया जा रहा है। लोगों को आसपास के मंदिरों में पहुंचकर 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का गवाह बनने और दीप मालाएं करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed