फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   KVS Foundation Day: PM Shri Kendriya Vidyalaya celebrated 62nd Foundation Day in Jammu, students made presenta

KVS Foundation Day: जम्मू में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय ने मनाया 62वां स्थापना दिवस, छात्रों ने दी प्रस्तुति

Sat, 14 Dec 2024 01:01 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 14 Dec 2024 01:01 PM IST
सार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 जम्मू ने 62वां स्थापना दिवस उत्साह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया, जिसमें अतीत का सम्मान और भविष्य निर्माण का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
KVS Foundation Day: PM Shri Kendriya Vidyalaya celebrated 62nd Foundation Day in Jammu, students made presenta
केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 जम्मू ने बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ अपना 62वां स्थापना दिवस मनाया। यह स्थापना दिवस केंद्रीय विद्यालय संगठन के मूल्यों, शैक्षिक उत्कृष्टता और जिम्मेदार नागरिक बनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना 15 दिसंबर 1963 को की गई थी। और यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत है।

विज्ञापन


इस वर्ष के स्थापना दिवस का विषय था 'अतीत का सम्मान करते हुए भविष्य का निर्माण'। कार्यक्रम की शुरुआत तिलक समारोह से हुई, जिसके बाद बालवाटिका के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पुष्पगुच्छ प्रस्तुत किया। केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 जम्मू के छात्रों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और भारत की विविध सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 जम्मू के पूर्व छात्र और सेवानिवृत्त केवीएस स्टाफ ने विद्यालय के समय की यादों को साझा किया। इस अवसर पर धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की पीजीटी गणित, सुधा गौतम ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य आकाश गुप्ता ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed