{"_id":"68e2d1d28940e2457d0820de","slug":"kupwara-wild-life-caught-leopard-kralkund-police-srinagar-news-c-264-1-sr31001-106825-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: वन्यजीव विभाग और पुलिस ने तेंदुए को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: वन्यजीव विभाग और पुलिस ने तेंदुए को पकड़ा
विज्ञापन
क्रालगुंड में पकड़ा गया तेंदुआ। संवाद
- फोटो : poni news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुपवाड़ा। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के अशपोरा काजियाबाद गांव में रविवार सुबह वन्यजीव विभाग और क्रालगुंड पुलिस ने एक मादा तेंदुए को जिंदा पकड़ लिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने क्षेत्र में एक मादा तेंदुआ घूमते हुए देखा और तुरंत इसकी सूचना वन्यजीव विभाग को दी। विभाग ने तुरंत एक टीम को मौके पर भेजा जिसने पुलिस की मदद से तेंदुए को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। कुपवाड़ा के ब्लॉक अधिकारी वन्यजीव फारूक अहमद पीर ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि किसी को कोई नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि तेंदुए को कोई चोट नहीं आई।
उन्होंने आगे कहा कि हम तेंदुए को एक अन्य स्थान पर स्थानांतरित करेंगे जहां उसकी उचित देखभाल की जाएगी। इस मौके पर क्रालगुंड थाने के एसएचओ समीर अहमद भी मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने वन्यजीव विभाग और एसएचओ क्रालगुंड के प्रति आभार व्यक्त किया है। संवाद