{"_id":"6699f51dcebb33ce13067e33","slug":"kupwara-keran-encounter-on-arms-and-ammunition-recovered-from-two-killed-terrorists-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक हथियारों से लैस आतंकी: केरन में मारे गए पाकिस्तानी आतंकियों से मिली ऑस्ट्रिया निर्मित AUG राइफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक हथियारों से लैस आतंकी: केरन में मारे गए पाकिस्तानी आतंकियों से मिली ऑस्ट्रिया निर्मित AUG राइफल
Fri, 19 Jul 2024 10:39 AM IST
गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
Published by: गुलशन कुमार
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:39 AM IST
सार
कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को दो पाकिस्तानी आतंकी मारे गए। ये आतंकी जम्मू कश्मीर में अशांति फैलाने के इरादे से हथियारों के साथ घुसपैठ कर रहे थे। सतर्क जवानों ने इन्हें सीमा पर ही नेस्तानाबूद कर दिया।
विज्ञापन
कुपवाड़ा में मारे गए आतंकियों से बरामद हथियार
- फोटो : साकिव नबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में लगातार बेहतर हो रहे हालातों से आतंकियों और पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं के बीच बौखलाहट है। इसी के चलते अब आतंकी लगातार अपनी साजिशों को बदल रहे हैं। अब कश्मीर की बजाय जम्मू संभाग में आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है। इसे लेकर सुरक्षा बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही हैं।
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गुरुवार को दो पाकिस्तानी आतंकी मारे गए। ये आतंकी जम्मू कश्मीर में अशांति फैलाने के इरादे से हथियारों के साथ घुसपैठ कर रहे थे। सतर्क जवानों ने इन्हें सीमा पर ही नेस्तानाबूद कर दिया।
विज्ञापन
आतंकियों के मारे जाने के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान उनके पास से हथियार और अन्य गोला बारूद बरामद हुआ है। इसमें ध्यान देने योग्य है कि आतंकियों के पास से ऑस्ट्रिया निर्मित एयूजी राइफल भी बरामद हुई है, जिसके साथ दूरबीन भी लगी रहती है। सूत्रों के अनुसार, ऐसी राइफल का इस्तेमाल स्नाइपर की तरफ से भी किया जाता है।
विज्ञापन
इससे पहले भी डोडा और कठुआ में मारे गए आतंकियों के पास से आधुनिक राइफल मिल चुकी है। यहां आतंकियों के पास से अमेरिकी एम4 कार्बाइन बरामद की गई। इतना ही नहीं इनके पास बरामद राइफल पर टेलीस्कोपिक नाइट विजन डिवाइस भी लगा हुआ था।
कठुआ में आतंकी ने रात के अंधेरे में डीआईजी और एसएसपी के उसकी ओर बढ़ रहे काफिले को भी निशाना बनाया था। निशाना इतना स्टीक था कि उसने दोनों अधिकारियों की गाड़ी में चालक को ही निशाना बनाकर गोलियां साधीं। बुलेट प्रूफ इन वाहनों में गोलियां शीशे को भेद नहीं पाईं। लेकिन सीआरपीएफ की जिप्सी में सवार एक जवान गोली की चपेट में आ गए थे।