उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार की रात एक आतंकी को मार गिराया। इलाके में अभी भी सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।
सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। सेना को खुफिया एजेंसियों ने जानकारी दी थी कि कुपवाड़ा के दर्दपोरा लोलाब क्षेत्र में कुछ आतंकी पनाह लिए हुए हैं।
सेना की 28वीं राष्ट्रीय राइफल्स और कुपवाड़ा के स्पेशल आपरेशन ग्रुप ने संयुक्त रूप से तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे क्षेत्र को घेर तलाशी अभियान शुरू किया।
3 से 4 आतंकियों के छुपे होने की आशंका
खुद को घिरा पाकर आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया, लेकिन घेरा कड़ा होने के कारण वह पनाह वाले क्षेत्र से निकल नहीं पाए।
इसी दौरान सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और एक आतंकी को मार गिराया। मृत आतंकी का हथियार भी बरामद कर लिया गया है।
देर रात तक क्षेत्र में रुक-रुक कर फायरिंग जारी थी। सैन्य सूत्रों के अनुसार घटनास्थल पर 3-4 आतंकियों ने पनाह ली थी। इसमें से एक मार गिराया गया है।