{"_id":"68daf63a7623fa74f20f35cf","slug":"kupwada-womens-cricket-championship-start-srinagar-news-c-10-lko1027-726049-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उत्तर कश्मीर महिला टी-10 क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उत्तर कश्मीर महिला टी-10 क्रिकेट चैंपियनशिप शुरू
विज्ञापन
कुपवाड़ा। भारतीय सेना की कुपवाड़ा टेरियर्स की उत्तर कश्मीर महिला टी-10 क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 (सीजन-वी) का सोमवार से आगाज हो गया। इस प्रतियोगिता में उत्तर कश्मीर की 16 विभिन्न टीमों से कुल 240 खिलाड़ी भाग ले रही हैं।
उद्घाटन मैच रॉयल स्टार लोलाब और हंदवाड़ा टाइटन्स के बीच खेला गया जिसमें रॉयल स्टार लोलाब ने हंदवाड़ा टाइटन्स को 46 रनों से हराकर शानदार जीत हासिल की। रॉयल स्टार लोलाब की मरयम नबी को 44 रन बनाने और दो महत्वपूर्ण विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दिन का दूसरा मैच कुपवाड़ा पब्लिक स्कूल और डब्ल्यूसीसी कुपवाड़ा के बीच खेला गया, जिसमें डब्ल्यूसीसी कुपवाड़ा ने केपीएस कुपवाड़ा को 127 रनों से हराया। टीमों में 14 से 25 वर्ष की आयु वर्ग की लड़कियां शामिल थीं। उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों ने असाधारण उत्साह और जोश दिखाया। संवाद