फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kunwarani Ritu Singh honored for outstanding contribution in nation building

Jammu News: राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान के लिए कुंवरानी रितु सिंह सम्मानित

विज्ञापन
Kunwarani Ritu Singh honored for outstanding contribution in nation building
जम्मू। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में सोमवार को भारत ग्लोबल इंडस्ट्रीज फोरम (बीजीआईएफ) की ओर से भारत के औद्योगिक पुनरुत्थान का एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में उद्योगपतियों, नीति निर्माताओं, नवप्रवर्तकों और परिवर्तनकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें जम्मू-कश्मीर के शाही डोगरा राजवंश की कुंवरानी रितु सिंह को राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सम्मान जम्मू-कश्मीर की महिलाओं को सशक्त बनाने, स्वदेशी उद्यमिता को बढ़ावा देने और सतत आर्थिक पहलों के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने का प्रतीक है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. विक्रमजीत सिंह साहनी, सोनालीका ट्रैक्टर्स के उपाध्यक्ष ए.एस. मित्तल, हल्दीराम कंपनी उपाध्यक्ष मधुसूदन, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, एसजेएम के राष्ट्रीय संयोजक आर. सुंदरम व एसजेएम के अखिल भारतीय सह-संयोजक सतीश कुमार मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed