{"_id":"5a5f6f754f1c1b93268b4e11","slug":"kulgam-police-register-fir-against-a-news-channel","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: निर्दोष कश्मीरी युवाओं की तस्वीर दिखाने के मामले में टीवी चैनल के खिलाफ FIR दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: निर्दोष कश्मीरी युवाओं की तस्वीर दिखाने के मामले में टीवी चैनल के खिलाफ FIR दर्ज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस ने एक निजी टीवी चैनल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार टीवी चैनल द्वारा कोकरनाग मुठभेड़ में मारे गए आतंकी के स्थान पर बेकसूर दो कश्मीरी युवाओं को दिखाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि एक न्यूज़ चैनल द्वारा कोकरनाग मुठभेड़ में मारे गए वानिगुंड के रहने वाले आतंकी फरहान वानी की जगह दो निर्दोष युवाओं को दिखाया गया जिसके बाद पुलिस द्वारा एफआईआर 15/01/2018 को दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जिन दो निर्दोष युवाओं की तस्वीर को चैनल द्वारा दिखाया गया था उनकी पहचान वानिगुंड के कोइमुह निवासी फरहान शफी (12वी का छात्र) और रेड्वानी, पायीन के फरहत रशीद (डिप्लोमा होल्डर) के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 9 जनवरी को अनंतनाग जिले के कोकरनाग इलाके के लार्नू में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में वानिगुंड के खुड्वानी का रहने वाला हिजबुल आतंकी फरहान वानी मारा गया था। इसी दिन न्यूज़ चैनल द्वारा मारे गए आतंकी की जगह इन दो बेगुनाह युवाओं को टेलीकास्ट किया गया।