{"_id":"691f7a869f1993f7b702065a","slug":"kulgam-hit-and-run-case-biker-arrested-srinagar-news-c-10-lko1027-767033-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: हिट एंड रन मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: हिट एंड रन मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुलगाम में हिट एंड रन मामले में जब्त मोटरसाइकिल। स्रोत पुलिस
कुलगाम। पुलिस ने हिट एंड रन मामले में वीरवार को आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। दुर्घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि 7 नवंबर को पुलिस स्टेशन कुलगाम को टाउन हॉल के पास एक सड़क हादसे की सूचना मिली।
इसमें एक मोटरसाइकिल सवार ने पैदल यात्री नजीर अहमद शाह निवासी खंडीपोरा को टक्कर मारकर घायल कर दिया था। घायल को तत्काल जिला अस्पताल कुलगाम ले जाया गया जहां से उसे इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया गया। इलाज के दौरान नजीर अहमद शाह की मौत हो गई। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने विशेष जांच अभियान शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज से वाहन की पहचान हुई और आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अबरार तारिक निवासी कनिपोरा के रूप में हुई है। उसकी बुलेट मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। संवाद