{"_id":"64f44b8656d6f2665f06746d15d2cafd","slug":"kuldeep-rao-inderjit-boil-over-the-shard-of-alliance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राव इंद्रजीत ने कुलदीप पर फोड़ा गठबंधन टूटने का ठीकरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राव इंद्रजीत ने कुलदीप पर फोड़ा गठबंधन टूटने का ठीकरा
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
Updated Fri, 29 Aug 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने सीमा पर पाकिस्तान की
विज्ञापन
ओर से युद्ध विराम के उल्लंघन पर कहा कि जब तक गोलियां चल रही हैं, किसी भी
तरह की बातचीत संभव नहीं है।
पाकिस्तान में प्रधानमंत्री की नहीं, बल्कि फौज की चलती है। हालात यह हैं कि पाक आर्मी ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को सेकंड ग्रेड बना दिया है। नवाज शरीफ को पाक आर्मी की वजह से पीछे धकेल दिया गया है। राव इंद्रजीत सिंह वीरवार को पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनते ही दोनों देशों के बीच अमन-चैन कायम करने के प्रयास किए थे, लेकिन पाकिस्तान ने इसे ठुकरा दिया।
हजकां की हैसियत नहीं
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भाजपा-हजकां गठबंधन टूटने का ठीकरा कुलदीप बिश्नोई के सिर फोड़ा। राव ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई अधिक महत्वाकांक्षी हो गए थे। वे सीधे राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत करना चाहते थे, जबकि उन्होंने प्रांतीय नेताओं से कभी बात नहीं की। लोकसभा चुनाव में हजकां की हैसियत का पता चल गया था। वे दो सीटें जीत नहीं सके और अब 45 सीटों की मांग पर अड़े रहे। भाजपा गठबंधन चाहती थी, लेकिन उन्होंने इसके तोड़ने की घोषणा कर दी। उन्होंने गठबंधन धर्म नहीं निभाया, क्योंकि वे हलकों में उन्होंने पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा करना शुरू कर दिया था। भाजपा अकेले 90 सीटों पर लड़ने को तैयार है।
सामने आई सांसद अश्विनी चोपड़ा से रार
राव इंद्रजीत सिंह और करनाल के सांसद अश्विनी चोपड़ा के बीच रार सामने आ गई है। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि 15 अगस्त से लेकर अभी तक 12 दिन से अश्विनी चोपड़ा के अखबार में उनके खिलाफ लिखा जा रहा है। उन्होंने खुद इस बारे में कोई बयान नहीं दिया, लेकिन उनके समर्थक प्रतिक्रिया दे रहे हैं। राव ने कहा कि हरियाणा का विधानसभा चुनाव अहम है। इस दृष्टि से पार्टी हाईकमान यह मामला देख रही होगी, ऐसी उनकी उम्मीद है।