{"_id":"5f31c6368ebc3e3cc77e40cf","slug":"krishna-janmashtami-jammu-city-news-jmu216280155","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shri Krishna Janmashtami: जम्मू संभाग की बाजारों में दिखी रौनक, लोगों ने की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shri Krishna Janmashtami: जम्मू संभाग की बाजारों में दिखी रौनक, लोगों ने की खरीदारी
विज्ञापन
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर बाजारों में रौनक
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के चलते बाजार में रौनक दिखाई देने लगी है। सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने त्योहार से संबंधित खरीदारी की। मंगलवार को भी बाजार में भीड़ रहने की उम्मीद है। उधर, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शहर से लेकर गांव तक के मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। हालांकि, इस बार कोरोना के चलते कोई बड़ा कार्यक्रम नहीं होगा। लोग घरों में ही जन्माष्टमी पर पूजा-अर्चना करेंगे और खुशियां मनाएंगे।
विज्ञापन
सोमवार को शहर के विभिन्न बाजारों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी से संबंधित चीजों की खरीदारी करते लोगों को देखा गया। दुकानदारों ने भी भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक, पालना, झूला और मूर्तियां दुकानों में आकर्षक ढंग से सजायी हैं। इसकी वजह से शहर के परेड, रधुनाथ बाजार, गांधीनगर, त्रिकुटा नगर सहित विभिन्न बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
हालांकि मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर कोई धार्मिक कार्यक्रम नहीं होने से इस बार बच्चों को श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजाने वाले वस्त्र की खरीदारी कम हुई है। परेड के दुकानदारों का कहना है कि इस बार लोगों ने काफी कम खरीदारी की है। शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन होने से भी असर पड़ा है। धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष मुबारक सिंह ने कहा कि ट्रस्ट के मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा-अर्चना की जाएगी, जिसका लाइव प्रसारण ट्रस्ट के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किया जाएगा।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार नहीं निकलेगी शोभायात्रा
कोरोना के चलते मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध के बीच बुधवार को जम्मू के श्री रघुनाथजी मंदिर में धार्मिक उत्सव के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष मुबारक सिंह ने कहा कि मंदिर में होने वाले कार्यक्रम के लिए ट्रस्ट ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं।
वहीं, श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर हर साल आयोजित की जाने वाली शोभायात्रा को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर के इतिहास में पहली बार होगा की जन्माष्टमी पर श्रद्धालु श्री रघुनाथ जी मंदिर में प्रार्थना में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि धर्मार्थ ट्रस्ट की तरफ से श्री कृष्ण जन्माष्टमी की लोगों को हार्दिक बधाई।
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर की वो जगह जहां दफन हैं जहांगीर की आंतें, जबकि बाकी शरीर लाहौर में दफनाया गया