फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   KPS cader review matter solved in jammu and kashmir

जम्मू कश्मीर में सुलझा केपीएस कैडर रिव्यू का मसला

Tue, 07 Mar 2017 12:53 PM IST
बृ़जेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
बृ़जेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 07 Mar 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
KPS cader review matter solved in jammu and kashmir
महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo

रियासत में केपीएस कैडर रिव्यू को लेकर उठे विवाद लगभग सुलझ गया है। मुख्यमंत्री की ओर से बनाई गई कैबिनेट सब कमेटी की राय है कि केपीएस को आईपीएस के समकक्ष दर्जा नहीं दिया जा सकता है। पूरे देश में ऐसी व्यवस्था नहीं है। इस पर पीडीपी और भाजपा में आम सहमति बन गई है।

विज्ञापन


भाजपा शुरू से ही इसकी मुखालफत करती रही है। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में इस मुद्दे को लेकर उठे विवाद के बाद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती बैठक छोड़कर चलीं गईं थीं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा की अध्यक्षता में हाल ही में सब कमेटी की हुई बैठक में इस मुद्दे पर विचार के दौरान यह राय सामने आई कि केपीएस को आईपीएस के समकक्ष सुविधाएं दी जाएं, इसमें किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है, लेकिन आईजी जैसे पदों पर इनकी नियुक्ति नहीं की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम महबूबा मुफ्ती को सौंपी गई रिपोर्ट

KPS cader review matter solved in jammu and kashmir
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : file photo

इन्हें आईजी के समकक्ष कोई पद सृजित कर समायोजित किया जाए। मसलन डायरेक्टर जैसे पद बनाएं जाएं और फिर इस पर केपीएस को समायोजित किया जाए। इससे आईपीएस कैडर का सम्मान बना रहेगा और उनमें किसी प्रकार का असंतोष पैदा नहीं होगा। अन्यथा एक नई प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

सूत्रों का कहना है कि बैठक में विभिन्न राज्यों की व्यवस्था का भी हवाला देते हुए कहा गया कि कहीं भी इस प्रकार की व्यवस्था नहीं है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में पीडीपी के सदस्यों ने भी इस पर सहमति जताई।

कैबिनेट सब कमेटी ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है। इस पर अब मुख्यमंत्री स्तर पर निर्णय होना है। सब कमेटी में भाजपा और पीडीपी के तीन-तीन सदस्य हैं। 

मुख्यमंत्री ने किया सब कमेटी का गठन

KPS cader review matter solved in jammu and kashmir
मुख्यमंत्री ने किया सब कमेटी का गठन - फोटो : FILE PHOTO

ज्ञात हो कि कैडर रिव्यू को लेकर पिछले काफी समय से बात चल रही है। अब महबूबा सरकार में एक बार फिर इस मसले ने तूल पकड़ा। कैबिनेट की बैठक में भाजपा की ओर से आपत्ति जताए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने चंद्रप्रकाश गंगा की अध्यक्षता में एक सब कमेटी का गठन किया।

सब कमेटी की कई बैठकें पीडीपी मंत्रियों के श्रीनगर में होने की वजह से नहीं हो पाईं, लेकिन हाल ही में हुई बैठक में इस पर पीडीपी-भाजपा में आम सहमति बन पाई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed