फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kovid got rid of advocacy, someone is selling milk and cheese, then someone became a property dealer

कोविड ने छुड़वाई वकालत, कोई बेच रहा दूध-पनीर, तो कोई बना पॉपर्टी डीलर

विज्ञापन
Kovid got rid of advocacy, someone is selling milk and cheese, then someone became a property dealer
जम्मू। नगरोटा क्षेत्र के एक वकील इन दिनों दूध दही और पनीर जैसे उत्पाद बेचकर अपना गुजारा कर रहे हैं। आरएस पुरा, अखनूर, सांबा क्षेत्र के तीन वकीलों ने पॉपर्टी डीलर का काम शुरू कर दिया है। ऐसे ही सैकड़ों वकील हैं, जो रोजी रोटी कमाने के लिए वकालत छोड़ छोटे मोटे काम करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

दो साल से अदालतों में कामकाज एक तरह से ठप है। अदालतों में वर्चुअल मोड से मामलों की सुनवाई हो रही है। अदालतों में आम लोगों की आवाजाही बंद है। लिहाजा चंद वरिष्ठ वकीलों को छोड़ कर बाकी के लिए रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। बहुत से वकीलों ने अपना नाम न बताते हुए कहा कि दो साल से अदालतों में आने जाने पर प्रतिबंध है। बहुत से वकील ऐसे हैं, जो अदालतों में आने वाले लोगों पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन

200 करोड़ का पैकेज घोषित करे सरकार
वकील समुदाय पूरी तरह से आर्थिक रूप से कमजोर हो गया है। इनके लिए रोजी रोटी कमाने का संकट तक है। पिछले साल एक करोड़ रुपये का पैकेज मुख्य सचिव ने जारी किया, लेकिन यह पैसा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख तीनों के लिए था। वकीलों को मदद के नाम पर 3 हजार रुपये दिए गए। यह वकीलों के साथ मजाक है। सरकार कम से कम 200 या 300 करोड़ रुपये का पैकेज वकीलों के लिए घोषित करे। वकील समुदाय के लिए सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नितिन बख्शी, प्रधान, युवा वकील एसोसिएशन, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed