{"_id":"625857681c6b8829ea1c9d42","slug":"korana-update-not-infected-in-17-districts-of-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोराना अपडेट: जम्मू कश्मीर के 17 जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला, कुल 75 मामले सक्रिय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोराना अपडेट: जम्मू कश्मीर के 17 जिलों में कोई नया संक्रमित नहीं मिला, कुल 75 मामले सक्रिय
Fri, 15 Apr 2022 11:00 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 15 Apr 2022 11:00 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर में वर्तमान में 75 सक्रिय मामले हैं, जिसमें जम्मू संभाग से सिर्फ 3 ही मामले हैं। जम्मू कश्मीर में 14 जिले कोविड मुक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में कोविड की तीसरी लहर लगभग धीमी पड़ गई है। दैनिक आधार में 10 से कम संक्रमित मामले मिल रहे हैं। प्रदेश में वीरवार को 17 जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला। कुल मिले 6 संक्रमित मामलों में से सभी मामले कश्मीर संभाग से हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में वर्तमान में 75 सक्रिय मामले हैं, जिसमें जम्मू संभाग से सिर्फ 3 ही मामले हैं। जम्मू कश्मीर में 14 जिले कोविड मुक्त चल रहे हैं। राजधानी श्रीनगर में सबसे अधिक 61 सक्रिय मामले हैं। जम्मू में 3 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
प्रदेश में वीरवार को 1007 लोगों को एहतियाती टीके की खुराक दी गई। इसी तरह 12 से 14 अधिक आयु वर्ग में 7553 बच्चों का टीकाकरण किया गया। अब तक जम्मू कश्मीर में 22381484 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन