फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Know, the secret of the success of Operation All Out in kashmir

जानें, ऑपरेशन ऑल आउट के कामयाब होने का राज, जिसकी वजह से मारे गए 200 आतंकी

Fri, 01 Dec 2017 09:19 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला,श्रीनगर Updated Fri, 01 Dec 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
Know, the secret of the success of Operation All Out in kashmir
- फोटो : BASIT ZARGAR

कश्मीर घाटी में पिछले कई महीनों से सुरक्षाबलों का आतंकियों पर प्रहार बढ़ता जा रहा है। इन कामयाब ऑपरेशनों का श्रेय घाटी में काम कर रही सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल को माना जा रहा है।

विज्ञापन


इसी रणनीति के चलते वीरवार को भी सुरक्षाबलों ने घाटी में दो बड़े ऑपरेशन अंजाम दिए और पांच आतंकियों को मार गिराया गया। इस वर्ष ऑपरेशन ऑल-आउट के दौरान कई आतंकी कमांडर ढेर किए गए। मारे गए आतंकी कमांडरों में अबू दुजाना, अब्दुल्ला गजनवी, बशीर लश्करी, जुनैद अहमद, कयूम नजर, महमूद भाई, उमर खिताब जैसे पाकिस्तानी कमांडर हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा सोपोर के मुजफ्फर अहमद नायकू उर्फ मुज मोलवी को गुल्जारपोरा बडगाम में मार गिराया गया। पाकिस्तान के अबू सुराग, बिजबिहाड़ा के आदिल अहमद रेशी, शक्तिपोरा के आबिद अहमद शेख और बेवूरा के मसूद अहमद शेख को आवूरा पहलगाम में ढेर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान के अबू मुसैब को पर्रे मोहल्ला हाजिन में जबकि पाकिस्तान के कारी आनस और अबू अली को हंडूरा गांदरबल में मार गिराया गया। अजहरुदीन उर्फ गाजी उमर और सज्जाद अहमद उर्फ बाबर को अमरगढ़ सोपोर, रेडवानी के मुदासिर अहमद तांत्रे उर्फ आसिम, हरिगाम कुलगाम के वकील अहमद ठोकर, चक दसंद के फारूक अहमद भट और हवूरा के यूनिस लोन को नागबल में मार गिराया गया।

मुश्ताक अहमद को बांदीपोरा, मोहम्मद शफी और जहांगीर अहमद को पदमानपोरा, अय्यूब लिल्हारी को पुलवामा जबकि सब्जार अहमद को त्राल में मार गिराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed