फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   knife, young man, death, murder, friend's birthday, Phagwara.

हवेली में युवक को घोंपा चाकू, मौत

Sat, 23 Aug 2014 10:31 PM IST
फगवाड़ा।
फगवाड़ा। Updated Sat, 23 Aug 2014 10:31 PM IST
विज्ञापन
knife, young man, death, murder, friend's birthday, Phagwara.
जीटी रोड स्थित हवेली ढाबे में दोस्त का जन्मदिन मनाए आए एक युवक की छाती में चाकू घाेंपकर कुछ युवकों ने उसकी हत्या कर दी और दो दोस्तों को भी घायल कर दिया। हमलावर पक्ष के भी दो लोग घायल हो गए। इनमें से एक को जालंधर के निजी अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। कपूरथला की एसएसपी धनप्रीत कौर, डीएसपी (डी) हरप्रीत बेनीपाल, सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमन कुमार, चौकी चहेड़ू प्रभारी एसआई करम सिंह ने मौके का मुआयना किया। पुलिस ने हत्या के आरोप मेें पांच लोगों को नामजद कर कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान रोहित सभ्रवाल उर्फ बबलू पुत्र राणा सभ्रवाल वासी गुजराल नगर जालंधर के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जालंधर के अस्पताल में भर्ती रोहित के दोस्त कुनाल मल्होत्रा पुत्र प्रदीप मल्होत्रा वासी सूदा चौक डिवीजन नं.2 जालंधर ने बताया कि उनके मित्र साहिलपुरी वासी मोहल्ला दयालपुरी नगर जालंधर का जन्म दिन था। उसने दोस्तों के लिए हवेली में पार्टी रखी हुई थी। वह और रोहित करीब 12.30 बजे हवेली पहुंचे। उनके हवेली पहुंचने से पहले साहिलपुरी के साथ उसके अन्य दोस्त बैठे थे। कुछ दूरी पर एक अन्य टेबल पर विनय पुत्र सतीश वासी मोहल्ला गोबिदगढ़ जालंधर, बल्ला वासी अमृतसर, ंरोहित शर्मा पुत्र शोरी लाल वासी अमृतसर, सुमित रणदेव पुत्र रमेश रणदेव वासी मास्टर तारा सिंह नगर, जालंधर और काका इलेक्ट्रिशन वासी मोहल्ला गोबिंदगढ़ समेत कुछ लोग खाना खा रहे थे। सभी लोेग नशे में थे और हल्ला मचा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उक्त व्यक्तियों से ऐसा करने का कारण पूछा। उन्होंने कहा कि नशे की हालत में उनसे गलती हो गई और वे हवेली से बाहर चले गए। कुछ देर बाद करीब सवा एक बजे वे फिर हवेली में दाखिल हुए और गाली गलौच करने लगे। साहिलपुरी केदोस्त रोबिन ने उनसे कारण पूछा तो उन्होंने रोबिन को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उक्त सभी ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। रोहित शर्मा ने अपने चाकू से वार करते हुए रोहित सभ्रवाल को गंभीर रुप से घायल कर दिया। उसने बताया कि विनय, बल्ला, रोहित शर्मा, सुमित रणदेव, काका व इनके अन्य साथियों ने उन्हें जान से मार देने की नीयत से हमला किया।

रोहित सभ्रवाल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल जालंधर ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पारस को भी घायल अवस्था में जोशी अस्पताल जालंधर लाया गया। उसने बताया कि रोहित पर रोहित शर्मा, बल्ला, काका, विनय, सुमित रणदेव और उनके साथियों ने चाकू से वार किया था।

मृतक के भाई राहुल सभ्रवाल व चाचा राजिंद्र सभ्रवाल ने बताया कि रोहित पढ़ाई छोड़ चुका था। इसके एक भाई की पहले मौत हो चुकी है। हत्यारों ने जानबूझ कर उसके भाई का कत्ल किया। दूसरी तरफ सदर पुलिस फगवाड़ा ने विनय पुत्र सतीश वासी मोहल्ला गोबिंदगढ़ जालंधर, बल्ला वासी अमृतसर, रोहित शर्मा पुत्र शोरी लाल वासी अमृतसर, सुमित रणदेव पुत्र रमेश रणदेव वासी मास्टर तारा सिंह नगर, जालंधर तथा काका इलेक्ट्रिशन वासी मोहल्ला गोबिन्दगढ़ जालंधर और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


रोहित शर्मा उर्फ राजू जालंधर के निजी अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में है और विनय, सुमित को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने हवेली से सीसीटीवी फुटेज भी जांच के लिए कब्जे में ले ली है। एसएसपी धनप्रीत कौर ने बताया कि पुलिस को हत्या के मामले में कई पुख्ता सबूत मिले हैं। कातिल शीघ्र पुलिस गिरफ्त में होंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed