{"_id":"5f9bf5118ebc3e9b88175db4","slug":"kk-sharma-resign-as-advisor-to-lg-of-jammu-kasmir-appointed-as-state-election-commisioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः उप-राज्यपाल के सलाहाकार केके शर्मा ने दिया इस्तीफा, बनाए गए राज्य चुनाव आयुक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः उप-राज्यपाल के सलाहाकार केके शर्मा ने दिया इस्तीफा, बनाए गए राज्य चुनाव आयुक्त
Fri, 30 Oct 2020 04:42 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 30 Oct 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
केके शर्मा
- फोटो : @diprjk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा को जम्मू-कश्मीर का राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पहले शर्मा ने सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया। वह जिस दिन से नया पदभार संभालेंगे तब से ही उनकी नियुक्ति प्रभावी माना जाएगी।
विज्ञापन
सामान्य प्रशासनिक विभाग के सचिव मनोज कुमार द्विवेदी की तरफ से इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके तहत उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर पंचायती राज एक्ट 1989 की धारा 36 की उपधारा तीन के प्रावधानों के तहत अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए रिटायर्ड आईएएस केके शर्मा को निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है। इस पद पर वह 65 वर्ष की आयु तक रहेंगे।
विज्ञापन
Sh. K. K. Sharma resigns as Advisor to Lieutenant Governor of J&K; appointed State Election Commissioner @diprjk
विज्ञापन विज्ञापन— Rohit Kansal (@kansalrohit69) October 30, 2020
साल 1983 बैच के आईएएस अधिकारी शर्मा को पिछले साल नवंबर में उपराज्यपाल का सलाहकार नियुक्त किया गया था। शर्मा 30 साल के अपने करियर में दिल्ली और गोवा के मुख्य सचिव समेत विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। वह अपनी सेवानिवृत्ति से पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय में सचिव थे । शर्मा चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार भी रह चुके हैं।
.
जल्द नए सलाहकार की नियुक्ति संभव
सलाहकार के रूप में केके शर्मा के पास कई अहम विभागों का जिम्मा था। इसमें राजस्व, योजना, विकास और निगरानी, उद्योग और वाणिज्य, स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, कौशल विकास और कृषि और बागवानी विभाग शामिल थे। उनके न रहने पर अब उपराज्यपाल जल्द नए सलाहकार की नियुक्ति कर सकते हैं। अन्यथा वर्तमान में तीन सलाहकारों में फारूक खान, राजीव राय भटनागर और बसीर अहमद खान के बीच इन विभागों का बंटवारा किया जा सकता है।