फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kitty party fraud

Jammu News: 35 लाख की किट्टी पार्टी धोखाधड़ी में दंपति पर आरोप पत्र दाखिल

विज्ञापन
kitty party fraud
जम्मू। 35 लाख की किट्टी पार्टी धोखाधड़ी मामले में दंपति पर क्राइम ब्रांच की आर्थिक अपराध शाखा ने आरोप पत्र दाखिल किया है। 396 पेज के आरोप पत्र को रविवार को न्यायालय में पेश किया, जिसमें पिंकी गुप्ता उर्फ सरोज गुप्ता पत्नी शिव प्रताप गुप्ता और शिव प्रताप गुप्ता निवासी ग्रीन एन्क्लेव रिहाड़ी जेके बोर्ड वर्तमान में गुजरात में रहने वालों को आरोपी बनाया है। दोनों ने आपराधिक साजिश रचकर शिकायतकर्ता और अन्य लोगों को भारी ब्याज देने के वादे के साथ किट्टी पार्टियों की आड़ में पैसे जमा करने का लालच देकर उन्हें ठगा।
विज्ञापन

तालाब तिल्लों निवासी नीलम मल्होत्रा पत्नी केके मल्होत्रा ने क्राइम ब्रांच में उक्त दंपति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई। इसमें कहा कि उक्त दंपति ने न सिर्फ उन्हें बल्कि अन्य लोगों से अच्छा ब्याज प्रदान करने के नाम पर पैसा लिया। इसके बाद आरोपी अपने आवास और कार्यालय को बंद करके भाग निकले। आरोपियों ने लोगों से 35 लाख रुपये भी ठगे। लिखित शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच की और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed