फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kissan samvad programme

Jammu News: फसल को बचाने के लिए खेतों के चारों तरफ सुरक्षा बांध बनाया जाए

विज्ञापन
kissan samvad programme
आरएस पुरा। बागवानी विभाग जम्मू की तरफ से मेगा फ्रूट प्लांट नर्सरी चकरोई में मेगा किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों से किसान शामिल हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृषि उत्पादन विभाग के प्रमुख सचिव शैलेंद्र कुमार ने मेगा फ्रूट प्लांट नर्सरी में प्रयोगशाला के साथ-साथ अन्य विकास कार्य शुरू करवाए। राज्य के अलग-अलग जिलों से आए हुए किसानों से संवाद किया गया। जिला सांबा से आए हुए किसानों ने कहा कि उनकी फसल को नुकसान न पहुंचे, इसके लिए सरकार की तरफ से खेतों के चारों तरफ सुरक्षा बांध बनाया जाए। जिला उधमपुर के किसानों ने कहा कि उनके क्षेत्र में बंदरों द्वारा उनकी फसल को लगातार बर्बाद किया जाता है। ऐसे में सरकार को इस दिशा में कोई विशेष प्रबंध करने की जरूरत है ताकि किसान फसल को बचा सकें। इसके साथ ही अन्य जिलों से आए हुए बागवानी क्षेत्र से जुड़े हुए किसानों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुख सचिव कृषि उत्पादन विभाग शैलेंद्र कुमार के समक्ष रखा और कहा कि सरकार को किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी करने के लिए अभी भी काम करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रमुख सचिव कृषि उत्पादन विभाग शैलेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार की तरफ से जम्मू कश्मीर में कृषि को बढ़ावा देने के लिए राशि खर्च की जा रही है। कई योजनाएं पूरी नहीं होने पर फंड लैप्स हो जाता है। उन्होंने इस मौके पर बागवानी तथा कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किया कि वह लगातार किसानों के संपर्क में रहें और उनकी समस्याओं का समाधान करने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि इस बार कृषि को लेकर एक्शन प्लान भी बनाया गया है। बागवानी विभाग के निदेशक राम सेवक ने कहा कि किसानों को योजनाओं से लाभ पहुंचाया जाएगा। जो किसान बागवानी के साथ जुड़े हुए हैं उनके समक्ष आ रही चुनौतियों का समाधान किया जाएगा। इस दौरान जिला विकास परिषद सदस्य तरनजीत सिंह टोनी, बागवानी विभाग के निदेशक राम सेवक तथा कृषि से जुड़े हुए अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed