{"_id":"643fb7c1e3c468cd260ed933","slug":"kishtwar-mysterious-explosion-one-person-died-another-injured-in-chatroo-area-of-kishtwar-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में संदिग्ध विस्फोट के चलते एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: किश्तवाड़ में संदिग्ध विस्फोट के चलते एक व्यक्ति की मौत, एक अन्य घायल
Wed, 19 Apr 2023 03:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 19 Apr 2023 03:14 PM IST
सार
किश्तवाड़ में संदिग्ध विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।
विज्ञापन
blast
- फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला किश्तवाड़ में संदिग्ध विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने बताया कि प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि जिले के सिंबोल गांव में मोहम्मद अब्बास नाइक के घर की रसोई में संदिग्ध विस्फोट हुआ है। बुधवार को अब्बास और उसका भाई गुच्छी (जंगली सब्जी) लेने के लिए पास के जंगल गए थे। इस दौरान उन्हें एक लावारिस जंग लगी एक वस्तु मिली, जिसे वे घर ले आए। रसोई में गर्म करते समय वस्तु में विस्फोट हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन