{"_id":"68aae58049a198b5700e9936","slug":"kishtwar-cloudburst-rajnath-singh-met-the-injured-of-kishtwar-cloudburst-said-everyone-is-out-of-danger-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kishtwar Cloudbrust: किश्तवाड़ बादल फटने के घायलों से मिले राजनाथ सिंह, बोले- सभी खतरे से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kishtwar Cloudbrust: किश्तवाड़ बादल फटने के घायलों से मिले राजनाथ सिंह, बोले- सभी खतरे से बाहर
Sun, 24 Aug 2025 03:42 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 24 Aug 2025 03:42 PM IST
सार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किश्तवाड़ बादल फटने की आपदा में घायल मरीजों से मुलाकात की और उनकी सेहत में सुधार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी मरीज सुरक्षित हैं और केंद्र व राज्य सरकार प्रभावित परिवारों की पुनर्वास में पूरा सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किश्तवाड़ के घायल लोगों से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में किश्तवाड़ बादल फटने की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
मीडिया से बातचीत में राजनाथ सिंह ने बताया कि सभी घायल मरीज खतरे से बाहर हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा, मैं यहां उन घायल लोगों से मिलने आया हूं जो किश्तवाड़ में हुई घटना में प्रभावित हुए हैं। प्रधानमंत्री भी इस घटना को लेकर चिंतित हैं और उन्होंने स्थिति जानने की इच्छा जताई थी। मौसम खराब होने की वजह से मैं मौके पर नहीं जा पाया। वहां भूस्खलन की वजह से वाहन आगे नहीं बढ़ सके। सभी मरीज सुरक्षित हैं और ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में 14 अगस्त को मचैल माता यात्रा के दौरान बादल फटने की भयानक घटना हुई थी, जिसमें 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस बादल फटने की वजह से अचानक फ्लैश फ्लड आया, जिससे भारी तबाही और जान-माल का नुकसान हुआ। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ), जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआईएसएफ, भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन की टीमें आठवें दिन भी राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।
विज्ञापन
इससे पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सभी मरीज स्थिर स्थिति में हैं और शीघ्र स्वस्थ होकर घर लौटेंगे। सिन्हा ने इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि 32 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। उन्होंने राहत कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि अब तक प्रभावित परिवारों को 4.13 करोड़ रुपये सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है और केंद्र व राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास का पूरा ध्यान रखेंगी
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन