{"_id":"63a616da6453727822653e9e","slug":"kisan-mela-rspura-news-jmu2750416104","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: काश्तकारों को मिली खेती की नई राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: काश्तकारों को मिली खेती की नई राह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। मेले में किसानों को कृषि की नई तकनीक और जानकारियां मुहैया कराई र्गइं। विभिन्न स्टालों पर आधुनिक खेतीबाड़ी के लिए कृषि यंत्रों सहित ट्रैक्टर आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान कृषि, बागवानी, पशुपालन, फूलों की खेती, भेड़ पालन, रेशम उत्पादन, मत्स्य पालन, जम्मू-कश्मीर बैंक, एलआईसी सहित कई प्रकार के स्टॉल लगे।
किसान उत्तम चौधरी ने कहा कि व्यापक पैमाने पर किसान मेला आयोजित कर काश्तकारों के प्रति न सिर्फ अपनी पक्षधरता दिखाई है, बल्कि मेले से किसानों को कृषि की नई-नई तकनीक की जानकारियां मिली हैं। इनका आने वाले समय में लाभ मिलेगा। किसान रोशन लाल ने बताया कि कृषि की तरक्की के लिए बेहतर कार्य होने चाहिए। गांव बडियाल ब्राह्मणा के किसान सोहन लाल ने कहा कि वह ऑर्गेनिक खेती कर रहे, जिसमें अधिकतर सब्जियां लगाते हैं, जिसमें केराटिना वलेटिना, ब्रोकली, साग आदि लगाते हैं।
ऑर्गेनिक बासमती चावल का स्टाल लगाने वाले किसान सवर्ण लाल भगत ने बताया कि वह ऑर्गेनिक खेती कर बासमती चावल का उत्पादन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज बाजार में ऑर्गेनिक अनाज व सब्जियों की अधिक मांग है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मेले ग्रामीण क्षेत्र में लगने चाहिए।