{"_id":"61a7bf5026db5a356214c5b5","slug":"kisaan-mandi-reasi-news-jmu2489902103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौनी में किसानों के लिए खुली मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौनी में किसानों के लिए खुली मंडी
विज्ञापन
पौनी के नीला ड़ब पुरेया में किसान मंडी खोले जाने पर किसानों से बात करते हुए अधिकारी।
- फोटो : REASI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। क्षेत्र के किसानों को अब बाजारों में फड़ी लगाकर और घूम घूम कर फसल बेचने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि बुधवार को पौनी दोमेल मार्ग पर स्थित नीला डब पुरेया क्षेत्र में हर्टीकल्चर विभाग ने किसानों के हित के लिए किसान मंडी खोल दी है।
पहले ही दिन काफी किसान सब्जियों को लेकर पहुंचे। मंडी के उद्घाटन के मौके पर तहसीलदार लेेखराज, हर्टीकल्चर विभाग के क्षेत्रीय बाजार अधिकारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि संकल्प किसान समृद्धि के तहत किसान मंडी को बनाया गया है। इससे पहले किसान वर्ग पौनी के मुख्य बाजार या यहां वहां बैठ कर अपने उत्पादों को बेचते थे। जिससे उनको परेशानी होती थी।
बाजार में आए दिन अन्य दुकानदारों को परेशानी होती रहती थी। बड़े दुकानदार उनसे सस्ते दामों पर सब्जी फल खरीदकर उन्हें अपनी मर्जी के मूल्य पर बेचते थे, जिससे किसानों को काफी नुकसान भी होता था। पुरेया नीला डब में मंडी बनने से क्षेत्र के किसान सभी सब्जियों और फलों को स्वयं बेच सकते हैं। जिस किसान को जहां स्थान मिले, वह वहां बैठकर अपना काम कर सकता है। मौके पर सरपंच प्रकाश सिंह, करुणानिधि, नीलम शर्मा, सूरज प्रकाश, आदि शामिल रहे।