फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   killed pakistani soldiers plan bat attack on indian army

बड़ी खबरः भारतीय सेना पर बैट हमला करने की फिराक में थे मारे गए पाक सैनिक

Wed, 17 Jan 2018 07:12 PM IST
अजय मीनिया,अमर उजाला,जम्मू
अजय मीनिया,अमर उजाला,जम्मू Updated Wed, 17 Jan 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
killed pakistani soldiers plan bat attack on indian army
- फोटो : FILE PHOTO

पुंछ जिले के मेंढर इलाके में उस पार मारे गए पाक सैनिक नापाक हरकत करने वाले थे। वह भारतीय सीमा में घुसकर भारतीय सेना के जवानों पर बैट हमला करना चाहते थे। इसकी जानकारी भारतीय सेना को मिली।

विज्ञापन


इससे पहले कि पाक सैनिक किसी आगे बढ़कर हरकत को अंजाम देते। भारतीय सेना के जवानों ने उन्हें पहले ही ढेर कर दिया। खुफिया एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि मारे गए पाक सैनिक भारतीय सेना पर बैट हमला करने आ रहे थे।
विज्ञापन


रात को करीब 2 बजे पाक सैनिक कुछ आतंकियों के साथ हमला करने आ रहे थे। वह भारतीय सेना के जवानों से 200 मीटर की दूरी पर अपनी तरफ घात लगा कर बैठे थे। सेना को इसकी जानकारी लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय सेना की स्पेशल फोर्स के कमांडोज ने आगे बढ़कर इनको ढेर कर दिया। सूत्रों का यह भी कहना है कि यह कार्रवाई भारतीय सेना ने पीओके में फिर से घुसकर ही की है। इस बैट टीम की अगुवाई पाक सेना के मेजर रैंक के अधिकारी कर रहे थे।

भारतीय स्पेशल फोर्स ने पाक सेना के अफसर सहित सात पाक सैनिकों को ढेर कर दिया। इसी इलाके में नवंबर 2016 में भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक भी किया था। जबकि 2013 में 8 जनवरी को मेंढर के कृष्णा घाटी में ही पाक की बैट टीम ने हमला किया और दो भारतीय जवानों के सिर काट दिए थे। 

अब बैट हमला नहीं होने देंगे

चकां दा बाग में भारतीय सेना ने पीओके में करीब 250 मीटर भीतर घुसकर पाक सेना के मेजर सहित चार सैनिकों को ढेर कर दिया था। 27 दिसंबर को भारतीय सेना ने यह कार्रवाई की थी।

यह सब भी भारतीय सेना पर किसी बड़े हमले की तैयारी कर रहे थे। सूत्रों का कहना है कि अब भारतीय सेना पाक की बैट टीम के हमला करने से पहले ही उसका सफाया करने की रणनीति पर काम करेगी। इसके लिए अगर पीओके में बार बार घुसना पड़ा तो भी सेना पीछे नहीं हटेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed