फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kids dance in election rally in srinagar

श्रीनगर में रैली में बच्चों से करवाया गया नाच-गाना

Mon, 24 Nov 2014 09:15 PM IST
Updated Mon, 24 Nov 2014 09:15 PM IST
विज्ञापन
kids dance in election rally in srinagar

वोट हासिल करने के लिए राजनीतिक दल किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसका उदाहरण श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर पार्क में देखने को मिला। सोमवार को जम्मू-कश्मीर रिपब्लिकन पार्टी (पीआरपी) द्वारा रैली का आयोजन किया गया था। इसमें पार्टी द्वारा लोगों के मनोरंजन के लिए बच्चों से नाच गाना करवाया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों के अनुसार उन्हें पैसे देकर नाचने के लिए बडगाम के चाडूरा इलाके से लाया गया था। इसमें मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर रहे। डायरेक्टर अशोक पंडिता भी पहुंचे थे। पीआरपी के अध्यक्ष जीएम ट्रम्बू के अनुसार उन्हें नहीं लगता कि बच्चों द्वारा स्टेज पर नाचना आचार संहिता का उल्लंघन है।
विज्ञापन


वहीं इस बारे में जब बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर से पूछा गया तो उन्होंने भी कहा कि इसमें कोई गलत बात नहीं है। उनके अनुसार अगर किसी बच्चे में हुनर है तो उसे प्रदर्शित करने में कोई हर्ज नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें आलोचना करने के बजाय बच्चों को प्रोत्साहित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर की जनता के जागने का समय : खेर

kids dance in election rally in srinagar

रैली के दौरान बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने कहा कि कश्मीर की जनता को चाहिए कि वह अब जाग जाए। पिछले 60 वर्षों से कश्मीर में जो लोग सत्ता में थे उनका ही उद्धार हुआ है। अगर किसी का नुकसान हुआ है तो वह है आम जनता। इसलिए लोगों को चाहिए उसे वोट करें, जो उनके लिए काम करेगा।

शिकायत आने पर होगी कार्रवाई

वहीं मामले में एक जिला अधिकारी ने फोन पर बताया कि उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। जैसे ही शिकायत आएगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी राजनीतिक दल द्वारा ऐसा किया जाना आचार संहिता का उल्लंघन है। अगर कोई भी दल दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed