फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Missing girl from Trikuta Nagar found from Jalandhar after 36 hours

Jammu: त्रिकुटा नगर से लापता बच्ची 36 घंटे बाद जालंधर से मिली

Sun, 09 Oct 2022 11:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2022 11:58 AM IST
सार

आपसी लड़ाई में एक व्यक्ति ने महिला को सबक सिखाने के लिए उसकी बच्ची का अपहरण कर लिया, जिसे 36 घंटे बाद जालंधर रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया।

विज्ञापन
jammu Missing girl from Trikuta Nagar found from Jalandhar after 36 hours
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू के त्रिकुटा नगर क्षेत्र में आपसी लड़ाई में एक व्यक्ति ने महिला को सबक सिखाने के लिए उसकी बच्ची का अपहरण कर लिया, जिसे 36 घंटे बाद जालंधर रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया। हालांकि आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बच्ची को त्रिकुटा नगर स्थित शिव मार्केट से गुरुवार तीन बजे अपहरण किया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद अपहरणकर्ता उसे कटड़ा ले गया। यहां नशे में धुत अपहरणकर्ता ने शुक्रवार रात नौ बजे रेलवे स्टेशन पर बच्ची को छोड़ दिया। इस दौरान जालंधर जा रहे एक दंपति ने बच्ची को देखा और उसे साथ ले गए। इस बीच उन्होंने रेलवे पुलिस को सूचना भी दी।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस ने बच्ची को ले जाने और अपना नंबर देने के लिए कहा। इसके बाद त्रिकुटा नगर पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने जालंधर में शुक्रवार रात तीन बजे आधा घंटा ट्रेन को रुकवाया और बच्ची को बरामद कर परिवार को सौंप दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची की तलाश की है। इसमें वीरवार सवा तीन बजे आरोपी बच्ची को उठाकर ले जाता दिखाई दिया। वह काफी देर तक त्रिकुटा नगर में रुका रहा। आरोपी अभी भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। पुलिस उसकी तलाश कर ही है। रेलवे स्टेशनों पर भी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Jammu Kashmir: निजी स्कूलों में बस फीस में 14 फीसदी वृद्धि, 5500 स्कूलों के लाखों बच्चों के अभिभावकों पर असर

पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ झगड़ा
बच्ची की मां और आरोपी दोनों ही भीख मांगने का काम करते हैं। गुरुवार को दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ। नौबत मारपीट तक पहुंच गई थी। बाद में मौका देख आरोपी बच्ची को अपने साथ ले गया। पुलिस के अनुसार ऐसा करने का मकसद महिला को परेशान करना था। महिला मराठा मोहल्ला त्रिकुटानगर की रहने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed