फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kho kho competition in jammu university

महिला खो-खो का खिताब पीजी के नाम

Fri, 03 Oct 2014 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 03 Oct 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
kho kho competition in jammu university

विश्वविद्यालय जम्मू में चल रही अंतर कालेज खो-खो (महिला) चैंपियनशिप में मेजबान पीजी विभाग ने अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए महिला कालेज गांधीनगर को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने शुरू से ही सामने वालों पर दबाव बनाकर रखा और उन्हें सफलता भी मिली।

विज्ञापन


इसके अलावा अंतर कालेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने जोश दिखाया। शारीरिक शिक्षा विभाग जम्मू विवि की ओर से मंगलवार को विवि में करवाए गए खिताबी मुकाबले में पीजी विभाग ने महिला कालेज गांधीनगर को चार अंकों से पछाड़कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शुरू से ही एक-दूसरे पर जोरदार आक्रमण जारी रखे लेकिन आखिर में पीजी के खिलाड़ी बाजी मारने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


जिम्नेजियम हाल विवि में चल रही बैडमिंटन प्रतियोगिता के महिला वर्ग में गांधीनगर कालेज ने उधमपुर को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से पछाड़ा। पहले सिंगल मुकाबले में सुविधा ने उलफार को 21-6 और डबल्स में प्रतिभा और सुविधा की जोड़ी ने पल्लवी और हफीजा को 21-8 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह महिला कालेज उधमपुर ने एसपीएमआर कालेज आफ कामर्स को 2-0 से मात दी। सिंगल में शिपालिका ने सुप्रिया को 21-2 और डबल्स में शिपालिका और श्रेया ने हनीत और नमला को 21-8 से मात दी। पीजी विभाग ने महिला कालेज परेड को 2-0 से बाहर किया।


सिंगल में प्रभजोत ने ज्योतसना को 21-4 और डबल्स में प्रभजोत और आकांक्षा ने ज्योतना तथा शकोंबरी को 21-4 से मात दी। डिग्री कालेज कठुआ ने डिग्री कालेज पलोड़ा को मात दी। पहले सिंगल मुकाबले में नेहा ने दीपा को 21-16 और डबल्स में नेहा व प्रीति ने दीपा और शिवांगी की जोड़ी को 21-6 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed