{"_id":"5abba6974f1c1bda298b45e0","slug":"khanyar-family-appeals-their-son-who-have-joined-militant-ranks-to-return-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के आतंकी बनने के बाद बेबस मां का रो-रो कर बुरा हाल, बार-बार कर रही ये गुजारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के आतंकी बनने के बाद बेबस मां का रो-रो कर बुरा हाल, बार-बार कर रही ये गुजारिश
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Wed, 28 Mar 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
आतंकी की माँ
- फोटो : BASIT ZARGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर में एक बार फिर एक माँ ने अपने बटे से हिंसा का रास्ता छोड़ कर वापस आने की अपील की। बता दें कि श्रीनगर के पुराने शहर खान्यार का रहने वाला फैद मुश्ताक वजा की तस्वीर सोशल मीडिया पर एके-47 राइफल के साथ वायरल हुई थी।
विज्ञापन
जिसके बाद पता चला कि वो आतंकी बन गया है। फैद की उम्र अभी सिर्फ 18 साल की है। बुधवार को उसकी माँ और परिवार के अन्य सदस्य श्रीनगर की प्रेस कॉलोनी पहुंचे जहाँ उन्होंने उससे वापस आने की अपील की।
विज्ञापन
फैद की माँ मईमन ने कहा कि उसने बोला था कि वह जमात के साथ जा रहा है और वापस तीन दिनों में आने का वादा किया था। उसकी माँ ने बताया कि उसने मुझसे पूरी जिंदगी में कभी झूठ नहीं बोला था लेकिन उस दिन उसने मुझसे झूठ बोला था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बेटे के आतंकी बनने की गम में बेबस और लाचार मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। लगातार वो बस एक ही रट लगा रही है कि खुदा के लिए घर लौट आओ, पहले मुझे मिटटी में डालो फिर चले जाना।
परिवार के एक सदस्य के मुताबिक हमें उसके हिज्ब आतंकी बनने की खबर सोशल मीडिया से पता चली थी। उन्होंने बताया कि वो पछले साल 10वी की परीक्षा में फेल हुआ था और उसके बाद से पढ़ाई में भी उसका रुझान बहुत कम दिखाई दे रहा था।
लेकिन हमें यह नहीं पता था कि वो इतना बड़ा कदम उठाते हुए आतंकवाद का रास्ता अपनाएगा। सीआरपीएफ़ के प्रवक्ता राजेश यादव ने कहा कि स्थानीय युवाओं का आतंकवाद में शामिल होना एक बड़ी चिंता का विषय है। हम कोशिश में है कि ऐसे युवा वापस लौटे मगर पहल परिवार को ही करनी होगी।