फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   khanan

सांबा में खनन के विरोध में लोगों में रोष

विज्ञापन
khanan
सांबा में ,खनन माफिया द्वारा रेत के किए भंडार - फोटो : SAMBA
सांबा। जिले के कई क्षेत्रों में सरकार की तरफ से खनन सामग्री के ब्लाक्स बाहरी क्षेत्र के ठेकेदारों को आवंटित किए गए हैं, जिसके लिए प्रशासन ने 250 रुपये प्रति सैकड़ा के हिसाब से दाम तय किए हैं। हालांकि दूसरे राज्यों से आए ठेकेदारों ने प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद 250 रुपये के हिसाब से सामग्री लोगों को देना शुरू कर दी थी। अब कुछ नए स्थानीय लोगों को खनन सामग्री का ठेका दिया गया है। जो से खनन सामग्री के दुगने दाम वसूल रहें है।
विज्ञापन

इसको लेकर लोगों में रोष है। स्थानीय निवासी दलीप सिंह, सिकंदर सिंह, राजेश कुमार, नरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि आम लोगों व खनन सामग्री के कारोबार से जुडे़ छोटे ट्रैक्टर टिप्पर चालकों को 600 से 800 रुपये प्रति सैकड़ा खनन सामग्री दी जा रही है। जब दोगुने दाम का विरोध किया जाए तो ठेकेदारों के साथी मारपीट पर उतर आते हैं। लोगों ने जिला प्रशासन व जिला खनन अधिकारी से मांग की है कि स्थानीय खनन माफिया की मनमानी बंद कराकर लोगों को 250 रुपये प्रति सैकड़ा खनन सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

--------
अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। हालांकि उपायुक्त ने लोगों से कहा है कि अगर कहीं भी कोई तय दाम से अधिक की मांग करता है तो उनके पास शिकायत कर सकते हैं, जिस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मोहम्मद सैयद, जिला खनन अधिकारी, सांबा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed