फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   khanan

खनन निकालने वाले खनन माफियाओं के खिलाफ

विज्ञापन
khanan
आरएस पुरा। सरपंच एसोसिएशन ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की है कि निक्की तवी नदी से खनन करने वालों के सख्त कार्रवाई की जाए। रात के अंधेरे में नदी को खोखला किया जा रहा है। ऐसे में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और इसके आसपास रहने वाले लोग बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं।
विज्ञापन

सोमवार को वासपुर में प्रेसवार्ता में सरपंच एसोसिएशन के प्रधान बलकार सिंह नागरा ने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद खनन माफिया अपने पैर पसार रहे हैं। खनन माफिया मकवाल, चठ्ठा आदि क्षेत्र से खनन कर लोगों को महंगे दाम पर रेत बजरी बेची जा रही है। इस कारण उन पर महंगाई की मार पड़ रही है। इसका लाभ कुछ भ्रष्टाचारी अधिकारी तथा खनन माफिया उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि या तो सरकार को प्रतिबंध हटा देना चाहिए या खनन माफिया के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। प्रेसवार्ता में सरपंच युवराज सिंह, साक्षी चौधरी, बिन्नी शर्मा, नीलम चौधरी, सुखदेव सिंह नागरा व पंचायत के अध्यक्ष चौ. राजेश खन्ना, कैप्टन हंसराज, अशोक कुमार, कांता शर्मा, पूर्व सरपंच बचन, सुशील शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed