फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Keeping a sharp eye on every part of the Army

चप्पे-चप्पे पर जवानों की पैनी नजर

Fri, 23 Jan 2015 01:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा
ब्यूरो, अमर उजाला/आरएस पुरा Updated Fri, 23 Jan 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
Keeping a sharp eye on every part of the Army

गणतंत्र दिवस की तैयारियाें के बीच सुरक्षा के कडे़ प्रबंध किए गए हैं। कोई चूक न हो, इस लिहाज से चप्पे-चप्पे पर जवानों की पैनी नजर है। वहीं घुसपैठ और आतंकी धमकियों को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आतंकी धमकियों और पाक रेंजरों द्वारा सीजफायर तोड़ने के चलते एहतियातन सुरक्षा कड़ी की गइऱ्ई है।

विज्ञापन


खास कर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुचेतगढ़ पंचायत के सरपंच सवर्ण लाल भगत, नई बसती गुलाबगढ़ के नंबरदार चौ सरवन कुमार, अब्दुल्लियां के सरपंच चौ बचन लाल का कहना है कि पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। वह कभी भी नापाक हरकत शुरू कर सकता है।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस पर भी वह खलल डालने के लिए कोशिश कर सकता है। हालांकि जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं। पाकिस्तान हर बार पस्त हुआ है और इस बार भी उसे कुछ हासिल नहीं होने वाला। सीमावर्ती लोगों के हौसले को भी वह नहीं         तोड़ सकता। सीमा प्रहरियों से उसे हर बार मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान क्षेत्र में सीमा पर काफी संख्या में रेंजरों के साथ पाकिस्तानी सेना को देखा गया है। गणतंत्र दिवस को देखते हुए बीएसएफ द्वारा सीमा पर कड़ी चौकसी का प्रबंध किए जाने के साथ सीमा पर अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। एसपी हेडक्वार्टर रणधीर सिंह का कहना है संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी नजर रखी जा रही है।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed