फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   KDA hunger strike started in Kargil to get state status for Ladakh

Jammu: लद्दाख को राज्य का दर्जा दिलाने के लिए कारगिल में केडीए की भूख हड़ताल शुरू, कल निकाली जाएगी रैली

Sun, 10 Aug 2025 01:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Aug 2025 01:00 AM IST
सार

कारगिल के हुसैनी पार्क में शुरू हुई इस भूख हड़ताल में लेह अपेक्स बॉडी यानी एलएबी के भी 60 के करीब सदस्य पहुंचे थे। सभी अपने हाथों में औपनिवेशिक शासन खत्म करो, लोकतंत्र बहाल करो...लिखी तख्तियां और बैनर लिए हुए थे।

विज्ञापन
KDA hunger strike started in Kargil to get state status for Ladakh
file pic - फोटो : सोनम वांगचुक

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल किए जाने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के सदस्यों ने शनिवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी। प्रख्यात पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक भी रविवार या सोमवार को इस हड़ताल में शामिल होंगे। अभी वे दिल्ली में हैं।
विज्ञापन


कारगिल के हुसैनी पार्क में शुरू हुई इस भूख हड़ताल में लेह अपेक्स बॉडी यानी एलएबी के भी 60 के करीब सदस्य पहुंचे थे। सभी अपने हाथों में औपनिवेशिक शासन खत्म करो, लोकतंत्र बहाल करो...लिखी तख्तियां और बैनर लिए हुए थे।
विज्ञापन


पिछले कई वर्षों से लद्दाख के मुद्दों पर संघर्ष कर रहे केडीए के को-चेयरमैन असगर अली करबलाई लद्दाख के मुद्दों को लेकर सरकार के रुख से बहुत नाराज हैं। करबलाई का कहना है कि सरकार ने 27 मई के बाद जून में लद्दाख मामलों पर गठित हाई पावर कमेटी की बैठक बुलाए जाने और लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा व छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग पर चर्चा का भरोसा दिलाया था, लेकिन उसने वादा खिलाफी की। केडीए के नेता सज्जाद कारगिली ने अमर उजाला को बताया कि अगर इस तीन दिन की भूख हड़ताल का कोई नतीजा नहीं निकला तो एलबीए के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल 11 अगस्त को होगी रैली 
केडीए की भूख हड़ताल कल 11 अगस्त को शाम चार बजे खत्म होगी। इसके पश्चात एक रैली निकाली जाएगी, जिसमें एलएबी और केडीए के सदस्यों के साथ ही लद्दाखवासी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed