फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra Navratri Festival Processions going out every day

कटड़ा नवरात्रि महोत्सव: हर दिन निकल रहीं शोभायात्राएं, झांकियों ने भक्तिमय बनाया माहौल, देखें तस्वीरें

Fri, 30 Sep 2022 01:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 30 Sep 2022 01:44 PM IST
सार

नवरात्रि महोत्सव में सनातन धर्म सभा 27 सितंबर 4 अक्तूबर तक हर दिन झांकियों का आयोजन कर रही है। इस शोभायात्रा में प्रतिदिन अलग-अलग झांकियां निकाली जा रही हैं। झांकियों में भी देश के हर राज्य की संस्कृति को दर्शाया गया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

विज्ञापन
Katra Navratri Festival Processions going out every day
कटड़ा नवरात्रि महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शारदीय नवरात्रि के पहले चार दिनों में माता वैष्णो देवी के चरणों में लगभग डेढ़ लाख श्रद्धालु माथा टेक चुके हैं। वहीं, नवरात्रि महोत्सव में सनातन धर्म सभा 27 सितंबर 4 अक्तूबर तक हर दिन झांकियों का आयोजन कर रही है। इस शोभायात्रा में प्रतिदिन अलग-अलग झांकियां निकाली जा रही हैं। झांकियों में भी देश के हर राज्य की संस्कृति को दर्शाया गया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

विज्ञापन

Katra Navratri Festival Processions going out every day
कटड़ा नवरात्रि महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

सबसे पहले नौ कन्याओं का पूजन कर तीन पिंडियों की झांकी को आगे रखा जाता है। इसके बाद राधा कृष्ण, बाबा जीतो, कूश्मांडा माता का स्वरूप, राम सीता वनवास, श्री गणेश, माता की पालकी स्वरूप, गोजरी, लद्दाखी, राजस्थानी, आदि झांकियां निकाली गईं। इनमें विभिन्य राज्यों की संस्कृति होगी साफ झलक रही थी। झांकी के समय शाम सात बजे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Katra Navratri Festival Processions going out every day
कटड़ा नवरात्रि महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

झांकी निकलते ही बड़ी संख्या में लोग मार्ग के दोनों ओर झांकियों देखने के लिए बेताब थे। शोभायात्रा आते ही माता के जयकारों से धर्मनगरी गूंज उठी, और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन

Katra Navratri Festival Processions going out every day
Katra - फोटो : अमर उजाला

माता वैष्णो देवी के दरबार में प्रथम नवरात्र पर सोमवार को 42 हजार भक्तों ने भवन में माथा टेका था। वहीं, मंगलवार को यह संख्या 38216 रही। तीसरे दिन बुधवार को भक्तों का आंकड़ा 34115 तक पहुंचा। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर 12 बजे तक 15 हजार श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवाकर माता के भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। वहीं, दोपहर तीन बजे तक 21 हजार और शाम आठ बजे तक 30 हजार से अधिक भक्त भवन की ओर माता के जयकारे लगाते हुए बढ़े।

Katra Navratri Festival Processions going out every day
कटड़ा नवरात्रि महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के लिए बता दें कि शनिवार व रविवार को भक्तों की संख्या में फिर से उछाल आएगा। अनुमान है कि नवरात्रि में भक्तों की संख्या साढ़े तीन लाख तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed