फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra: car of devotees returning to Punjab after visiting Maa Vaishno overturned three injured

Katra Accident: मां वैष्णो देवी के दर्शन कर पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, तीन घायल

Thu, 19 Jan 2023 12:14 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 19 Jan 2023 12:14 AM IST
सार

कटड़ा-जम्मू मार्ग पर नोमाई चेक पोस्ट के पास बाई नाला क्षेत्र में एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं।

विज्ञापन
Katra: car of devotees returning to Punjab after visiting Maa Vaishno overturned three injured
Katra Accident - फोटो : संवाद

विस्तार

मां वैष्णो के दर्शन कर पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटने से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। यह हादसा कटड़ा-जम्मू मार्ग पर नोमाई चेक पोस्ट के पास बाई नाला क्षेत्र में हुई है। घायलों की पहचान कमलजीत (39), जसकौर (34) पत्नी कमलजीत सिंह और रविंदर कौर (3) सभी निवासी मुकेरियां (पंजाब) के रूप में हुई है। उनका उपचार कटड़ा अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मां वैष्णो के दर्शन के बाद श्रद्धालु बुधवार देर रात धर्मनगरी से पंजाब की ओर कार (पीबी07बीएक्स- 7727) में जा रहे थे। इस दौरान बाई नाला क्षेत्र में कार अनियंत्रित हो कर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कटड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरा हादसा कटड़ा-उधमपूर मार्ग पर सेरल चेक पोस्ट के पास हुआ, जिसमें वैन की बाइक से टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार घायल हो गया। उसकी पहचान राहुल सिंह निवासी पुराना दरूड़, कटड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed