फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Katra: 1.40 lakh devotees reached Mata Vaishno devi shrine in four days

Katra : माता वैष्णो के दरबार चार दिन में संगत पहुंची 1.40 लाख हजार, देश-विदेश से आ रहे हैं श्रद्धालु

Sat, 13 Apr 2024 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कटड़ा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 13 Apr 2024 01:04 AM IST
सार

नवरात्र के पहले चार दिन में 1.40 लाख तक श्रद्धालु मां के चरणों में शीश झुका चुके हैं। शुक्रवार शाम छह बजे तक 29 हजार श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। शनिवार और रविवार को वीकेंड होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन
Katra: 1.40 lakh devotees reached Mata Vaishno devi shrine in four days
माता वैष्णो देवी धाम - फोटो : संजय शर्मा

विस्तार

चैत्र नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्र के पहले चार दिन में 1.40 लाख तक श्रद्धालु मां के चरणों में शीश झुका चुके हैं। शुक्रवार शाम छह बजे तक 29 हजार श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। शनिवार और रविवार को वीकेंड होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष के अनुसार पहले नवरात्र पर 35,600, दूसरे दिन 34,800 और तीसरे दिन 39,500 श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंचे थे। वहीं, शुक्रवार शाम छह बजे तक 29,288 के करीब श्रद्धालु पंजीकरण करवा चुके थे। हालांकि, कक्ष बंद होने में करीब चार घंटे बाकी थे। अनुमान लगाया जा रहा था कि रात तक आंकड़ा 35 हजार पार कर जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, पिछले साल 2023 में चैत्र नवरात्र के पहले दिन 34248, दूसरे दिन 31260, तीसरे दिन 30310 और चौथे दिन 40605 श्रद्धालुओं ने दरबार में हाजिरी लगाई थी। पिछले वर्ष भी चार दिन 1.40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भवन में हाजिरी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलिकॉप्टर, बैटरी कार व रोपवे सेवा जारी
श्रद्धालुओं के लिए हेलिकॉप्टर, बैटरी कार व भैरो घाटी के लिए रोपवे सेवा शुक्रवार को जारी रही। कटड़ा से घोड़ा, पिट्ठू व पालिकी की सुविधा भी मिल रही है। श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकने के बाद भैरो घाटी रेापवे से जाकर यात्रा पूरी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed