{"_id":"59de531c4f1c1bee688b53ec","slug":"kathua-s-daughter-represent-the-india-country-in-russia","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः रूस में देश का प्रतिनिधित्व करेगी कठुआ की बेटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः रूस में देश का प्रतिनिधित्व करेगी कठुआ की बेटी
एस खजूरिया, अमर उजाला/ कठुआ
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूस में आयोजित होने वाले 19 वें वर्ल्ड फेस्टिवल आफ यूथ एंड स्टूडेंट्स में इस बार कठुआ की बेटी देश का प्रतिनिधित्व करेगी। चौदह से बाइस अक्तूबर तक होने वाले इस फेस्टिवल में भारतीय प्रतिनिधियों ने जिले की बेटी डा. शिवाक्षी सिंह जसरोटिया को चुना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बार का विषय टिकाऊ विकास का लक्ष्य लिए विज्ञान में महिलाओं और युवाओं की भूमिका है। इस बार आयोजकों ने 150 देशों से लगभग तीस हजार प्रतिभागियों को इसमें भाग लेने के लिए चिह्नित किया है।
विज्ञापन
शिवाक्षी ने बताया कि बेटियां किसी से भी कम नहीं हैं, उन्हें प्रोत्साहन की जरूरत है। जब भी उन्हें मौका मिला है दुनिया के सामने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। इससे पहले मास्को में आयोजित ब्रिक्स ईएईयू सम्मेलन में भी वह देश और विशेष रूप से जम्मू कश्मीर का नाम रोशन कर चुकी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने दिल्ली की टीआरआई यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि ली है।