फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kathua rape case crime branch filed charge sheet mentioning overdose with clonazepam to victim

कठुआ रेप कांड: बच्ची को खिलाई गई थी भांग और दर्द निवारक दवाईयां, चार्जशीट में हुआ खुलासा

Tue, 31 Jul 2018 01:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 31 Jul 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
Kathua rape case crime branch filed charge sheet mentioning overdose with clonazepam to victim
कठुआ
जम्मू के कठुआ रसाना कांड की पीड़ित बच्ची को दर्द निवारक दवाइयों का ओवरडोज दिया गया। उसे नशीला पदार्थ भांग खिलाई गई। यह खुलासा क्राइम ब्रांच की सोमवार को पठानकोट कोर्ट में दायर की गई सप्लीमेंटरी चार्जशीट में हुआ है।
विज्ञापन

 
क्राइम ब्रांच के एसएसपी रमेश जाला ने स्पेशल पीओ जेके चोपड़ा और संतोख सिंह बसरा, भूपिंदर सिंह और हरमिंदर सिंह के साथ सेशन कोर्ट में यह चार्जशीट दायर की। सरकारी वकील जे के चोपड़ा का कहना है कि हमले काल डिटेल, बैंक डिटेल और मेडिकल रिपोर्ट को चार्जशीट में शामिल किया है। इसमें बताया गया कि बच्ची को बंदी दशा में रखने पर दर्द निवारक कई दवाइयां दी गई।
विज्ञापन

 
इसमें मनार (स्थानीय भांग) शामिल है। बच्ची को खाली पेट एपिट्रिल 0.5 मिलीग्राम की टेबलेट दी गईं। 11 जनवरी के दिन जबरदस्ती क्लोनाजेपम 0.5 मिलीग्राम की पांच टेबलेट खिलाई गईं, जो एक सुरक्षित डोज से कई गुणा अधिक है। यह दवाई एक से डेढ़ घंटे के बाद खून में पूरी तरह से शामिल हो जाती है, फिर चाहे खाली पेट हो या खाना खा रखा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मेडिकल रिपोर्ट कहती है कि इस ओवरडोज की वजह से बच्ची को सांस लेने में परेशानी आई जो कोमा और मौत की तरफ ले जाती है। जांच में यह भी बताया गया है सांझी राम और उसका बेटा विशाल लगातार अन्य आरोपियों के साथ संपर्क में थे। विशाल को उसके पिता ने इस घटना में शामिल न होने के लिए गुमराह किया।

एसआईटी ने सप्लीमेंट्री चालान में 130 और गवाह जोड़े, अब गवाहों की संख्या हुई 351

Kathua rape case crime branch filed charge sheet mentioning overdose with clonazepam to victim
kathua - फोटो : AMAR UJALA
एसआईटी ने सप्लीमेंट्री चालान में 130 और गवाह जोड़े, अब गवाहों की संख्या हुई 351
जम्मू के कठुआ रेप और हत्याकांड में सोमवार को एसआईटी ने सप्लीमेंट्री चालान पेश कर 130 नए गवाह जोडे़। एसएसपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार झाला ने 614 पन्नों का सप्लीमेंट्री चालान सेशन कोर्ट में पेश किया। इस चालान में 130 नए गवाह शामिल किए गए हैं। इसके बाद केस में गवाहों कि संख्या 221 से बढ़कर 351 हो गई है।
 
वहीं, गवाहों के बयानों की पृष्ट संख्या 1335 पहुंच गई है। इस बारे में अभियोजन पक्ष के वकील जेके चोपड़ा ने कहा कि हमारा उद्देश्य ज्यादा सही तरीके से केस का ट्रायल करवाना है ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके। पहले से दी गई 721 पेजों के चालान के बाद इस सप्लीमेंट्री चालान में कुल 614 पेज नए जोडे़ गए हैं।
 
इससे पहले भारी सुरक्षा के बीच सातों आरोपियों सांझी राम, दीपक खजूरिया, सुरेंद्रकुमार, परवेश कुमार, विशाल जंगोत्रा, तिलकराज, आनंद दत्ता को सेशन कोर्ट में पेश में किया गया। वहीं, सोमवार को 17वें गवाह को पेश कर जिरह की जानी थी, जो नहीं हो पाई। वहीं डिफेंस के वकील एके साहनी ने कहा कि चालान की कॉपी डिफेंस के सभी वकीलों के पास पहुंची चुकी है।
 
चालान में क्या है, इसका पता मंगलवार को चलेगा। उन्होंने कहा कि सप्लीमेंट्री चालान से केस में कंफ्यूज करने की कोशिश की गई है क्योंकि 18 गवाहों की गवाही से अभी तक कुछ पुख्ता सबूत सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि डिफेंस की तरफ से दी दरख्वास्त की सुनवाई एक अगस्त को है। इसके बाद ही हमें गवाहों के बारे में कुछ पता चल सकेगा।
 
सितंबर तक फाइनल कर देंगे केस
वहीं प्रोसिक्यूशन के वकील संतोख सिंह बसरा ने आरोप लगाया कि गवाहों की जानकारी पहले मिलने से धमकी दी गई थी। इस संबंध में शिकायत क्राइम बांच को दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि हम इस केस में सभी गवाहों को कोर्ट में पेश नहीं करेंगे। कुछ मुख्य गवाह ही पेश होंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed