कठुआ: भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में आया पीपुल्स यूनाइटेड फ्रंट, DSS ने भी तैयारियों को लेकर की बैठक
पीपुल्स यूनाइटेड फ्रंट के सदस्यों ने भी यात्रा के समर्थन का ऐलान करते हुए कहा कि फ्रंट के सदस्य यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी को अपना समर्थन देंगे। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा को लेकर डोगरा स्वाभीमान संगठन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर रही भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता दिनरात एक किए हुए हैं। इसी बीच रविवार को पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह की पार्टी डोगरा स्वाभीमान संगठन ने भी यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की। वहीं, पीपुल्स यूनाइटेड फ्रंट ने भी इस यात्रा को समर्थन देने का ऐलान किया है।
रविवार को पीपुल्स यूनाइटेड फ्रंट के सदस्यों ने भी यात्रा के समर्थन का ऐलान करते हुए कहा कि फ्रंट के सदस्य यात्रा में शामिल होकर राहुल गांधी को अपना समर्थन देंगे। पत्रकारों से बात करते हुए पीपुल्स यूनाइटेड फ्रंट के कार्यकारी सदस्य अमरीश जसरोटिया ने कहा कि जम्मू कश्मीर के प्रवेश द्वार लखनपुर में फ्रंट के सदस्य यात्रा का स्वागत करेंगे।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में नफरत और धर्म की राजनीति करने वाली पार्टियों ने हमारे समाज का बड़ा नुकसान किया है। ऐसे दलों को करारा जवाब देने के लिए फ्रंट का राहुल की भारत जोड़ो यात्रा का हिस्सा बनना जरूरी हो गया है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के लोगों भी यात्रा का समर्थन करने के लिए आगे आने के लिए कहा।
वहीं इस मौके पर जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य मनिंदरपाल सिंह सौरव ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए धर्म और जाति का सहारा लिया जा रहा है। वहीं, जम्मू कश्मीर को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किए जाने और विशेष राज्य का दर्जे से निष्प्रभावी बनाए जाने के बाद से ही यहां के लोगों के सामने अपने अस्तित्व बचाए रखने का संकट खड़ा कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद से यहां लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया से कोसों दूर हो चुके हैं। लिहाजा अब लोगों के लिए भारत जोड़ो यात्रा को समर्थन देना बहुत जरूरी हो चुका है। इस मौके पर सिमरन सिंह ऋषि, लोकेश्वर सिंह, अमित कुमार, प्रिंस शर्मा, मुकुल सूदन, साहिल, लालदीन मलिक, विशाल शर्मा, शैली जसरोटिया आदि मौजूद रहे।
डोगरा स्वाभीमान संगठन ने की तैयारियां को लेकर की बैठक
भारत जोड़ो यात्रा को लेकर डोगरा स्वाभीमान संगठन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के संस्थापक चौधरी लाल सिंह ने रविवार को आयोजित बैठक के दौरान अपने कार्यकताओं को बैठक में शामिल होने के संबंध में निर्देश जारी किए। यात्रा में किए जाने वाले इंतजामों के साथ ही अलग अलग क्षेत्रों से आने वाले लोगों को एककत्रित करने को लेकर बैठक में जानकारी दी गई।