फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kathua news

Jammu News: बैडमिंटन में कठुआ ने बरनोटी को 2-0 से हराया

विज्ञापन
kathua news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। जिला सेवा एवं खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) में अंतर जोन क्लस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला सेवा एवं खेल अधिकारी सुनील कुमार के निर्देश पर करवाई प्रतियोगिताओं में जोन लखनपुर, कठुआ और बरनोटी की टीमों के शतरंज, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कुश्ती, लेदर, टेनिस बॉल क्रिकेट, फुटबॉल, रस्सी कूद, पेंटिंग और क्विज स्पर्धा हुई। बैडमिंटन में हुए रोचक मुकाबले में कठुआ ने बरनोटी को 2-0 से हरा दिया।

जोनल शिक्षा योजना अधिकारी सुचित्रा मेहता ने खेल प्रतियोगिताओं का पर्यवेक्षण किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन जीएचएसएस बॉयज कठुआ के वाइस प्रिंसिपल सुरेश खजूरिया ने किया। मुख्यातिथि ने प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर खेल और खेलों के लाभों का वर्णन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरे दिल से टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। शुक्रवार को लड़कों के ग्रुप मैच खेले गए। इस दौरान कुश्ती के 57 किलो भारवर्ग में मोहम्मद यासीम, 61 किलो भारवर्ग में हसनद्दीन, 65 किलो भारवर्ग में जाफर हुसैन, 70 किलो भारवर्ग में जाफर हुसैन, 74 किलो भारवर्ग में मोहम्मद रफी, 79 किलो भारवर्ग में शाबिव खान, 86 किलो भारवर्ग में गुरमीत सिंह सैनी, 92 किलो भारवर्ग में फरमान अली और 97 किलो भारवर्ग में मुराद अली विजेता रहे। रस्सी कूद में मधुर शर्मा पहले, कृष तड़वाल दूसरे और रोहित खजूरिया तीसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन में कठुआ और बरनोटी का रोमांचक मैच हुआ। इसमें कठुआ ने 2-0 से बरनोटी को मात दी। कैरम में लखनपुर और बरनोटी का मुकाबला हुआ। इसमें लखनपुर ने बरनोटी को हराया। वहीं, खो-खो में कठुआ की टीम को हराकर लखनपुर ने 13 अंकों से जीत हासिल की। पेंटिंग मुकाबले में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल कठेरा के अंकुश विजेता रहे। क्विज प्रतियोगिता में गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल खरोटे के हरि सिंह पहले और गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी के रोहित दूसरे नंबर पर रहे। इसी तरह वॉलीबाल में बरनोटी को 2-0 से शिकस्त देकर कठुआ की टीम विजेता रही। कबड्डी में बरनोटी की टीम ने कठुआ को 2-0 से हराया। वहीं, फुटबाल में कठुआ ने बरनोटी को मात दी। क्रिकेट में बरनोटी ने कठुआ को हराकर छह विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed